TOC NEWS @ www.tocnews.org
व्यूरो चीफ गाडरवारा // अरूण श्रीवास्तव : 8120754889
गाडरवारा। मध्यप्रदेश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस कमेटी के युवक कांग्रेस ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता मिनेंद्र डागा को पार्टी की जबलपुर संभाग चुनाव अभियान समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है।
आपको बता दे यह समिति किसी भी चुनाव में उम्मीदवारों के चयन के लिए पार्टी की सर्वोच्च संस्था है। पार्टी सूत्रों ने यह बताया कि कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य विवेक तंखा की जबलपुर संभाग अध्यक्षता वाली इस समिति के सदस्य के रूप में डागा की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। नरसिंहपुर जिले के युवा नेता को हाल ही में मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता के रूप में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा नियुक्त किया गया है। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर पार्टी ने इस युवा नेता की नियुक्ति की है। ज्ञातव्य हो की मिनेन्द्र डागा छात्र राजनीति से ही सक्रिय भूमिका का निर्वाहन करते है समाजिक क्षेत्र मै भी सदैव सक्रिय रहने वाले डागा रोटरी इंटरनेशनल मै असि.गवर्नर जैसे महत्वपूर्ण पद पर अपनी सेवाएं दे रहे है।
तीस साल से कांग्रेस की सक्रिय राजनीति में विभिन्न पदो का सफलता पूर्वक निर्वाहन कर रहे है आप पूर्व में 1989 मै एन.एस.यू.आई. मै उपाध्यक्ष, 1992 में युवक कांग्रेस में उपाध्यक्ष एवं कार्यवाहक अध्यक्ष रहे प्रदेश युवक कांग्रेस सचिव, जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष, जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष, जिला प्रषिक्षण विभाग के अध्यक्ष, प्रदेश किसान कांग्रेस महासचिव, जिला कांग्रेस में महामंत्री, एवं कई प्रदेश के चुनावो में महत्वपूर्ण संचालन सफलता पूर्वक निभा चुके है, इसी क्रम मै वर्तमान में प्रदेश कांग्रेस में अनेक जिम्मेदारियां सोपी गई है, डागा वर्तमान मै प्रदेश प्रवक्ता, व चेतना यात्रा के पांच विधानसभा का कार्य देख रहे है।
हाल ही मै घोषित चुनाव अभियान समिति में जिसके अध्यक्ष पूर्व केन्द्रीय मंत्री ज्योर्तिरादित्य सिंधिया के द्बारा सभांगीय स्तर पर गठन किया है जिसमे सभांगीय अध्यक्ष विवेककृष्ण तन्खा सासंद को अध्यक्ष बनाया गया है इस महत्वपूर्ण समिति में डागा का चयन किया गया है, सदस्य के रुप में निश्चित रुप से ये बडी उपलब्धि है उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र व जिले में हर्ष व्याप्त है सभी शुभचिंतको ने शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की है अपनी नियुक्ति के लिऐ मिनेन्द्र डागा ने श्रीमंत ज्योर्तिरादित्य सिधिंया, विवेक कृष्ण तन्खा एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुरेश पचौरी व गोविंद सिह राजपूत के प्रति आभार व्यक्त किया है।
No comments:
Post a Comment