Sunday, January 6, 2013

शिवराज सिंह अपने स्वजाति बीएमओं को बचाने के चक्कर में


शिवराज सिंह अपने स्वजाति बीएमओं को बचाने के चक्कर में हमारी इज्जत को तार - तार कर रहा है
तीसरी बार जांच से दुखी यौन उत्पीडऩ की शिकार महिला स्वास्थ कर्मचारियों का मुख्यमंत्री पर आरोप

बैतूल  // रामकिशोर पंवार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ जमकर नारेबाजी एवं हंगामा करने वाली लगभग चार दर्जन से अधिक महिला स्वास्थ कर्मचारियों ने खुले आम आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने स्वजाति बीएमओं को बचाने के लिए हमारी इज्जत को जांच के बहाने तार - तार करने में लगे है। 

उल्लेखनीय है कि आमला ब्लॉक के तत्कालीन बीएमओ डॉ बीपी चौरिया के विरूद्ध वहां की महिला स्वास्थ्य कर्मचारियों ने यौन उत्पीडऩ, दैहिक शोषण, अपमानजनक आचरण, प्रताडऩा जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए कई स्तर पर शिकायतें की, जिसमें बैतूल कलैक्टर बी चंद्रशेखर के निर्देश पर आईएएस अधिकारी के वासुकी ने जांच करने के बाद 22 मई 2012 को अपनी रिपोर्ट प्रशासन को फाइल कर दी। इस रिपोर्ट में डॉ. चौरिया पर लगे आरोपों को सत्य बताते हुए उनके खिलाफ कई धाराओं में प्रकरण दर्ज करने के लिए अनुशंसा की गई। इसी दौरान मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने भी जांच की और जांच के बाद 14 अगस्त 2012 को अपनी जांच रिपोर्ट शासन को दे दी। इस जांच रिपोर्ट में भी डॉ. चौरिया के आचरण पर आरोपों को सही बताया गया और कार्रवाई की अनुशंसा की गई। पूरे मामले में न तो जिला प्रशासन ने कोई कदम उठाया और न ही पुलिस ने किसी प्रकार की कोई कार्रवाई की। इसी दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता माणक अग्रवाल ने भोपाल में एक पत्रकारवार्ता लेते हुए पूरे मामले में कई सवाल खड़े किए।अचानक ही इस मामले में एक बार फिर जांच खड़ी हो गई, जिसमें स्वास्थ्य विभाग के कमिश्नर द्वारा डिप्टी डायरेक्टर डॉ. तारा सक्सेना के नेतृत्व में तीन सदस्यीय दल नियुक्त किया गया। 

इस दल ने मामले में जांच का विषय डॉ. नमिता नीलकंठ द्वारा की गई झूठी शिकायतों की जांच बताया और इसी आधार पर डॉ. नमिता नीलकंठ सहित 20 अन्य स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को 5 जनवरी दिन रविवार को बैतूल सीएमएचओ कार्यालय तलब किया गया। यौन उत्पीडऩ और दैहिक शोषण जैसे संवेदनशील मामले में जांच के लिए बनाए गए दल में दो पुरूष अधिकारियों को भी शामिल किया गया। बैतूल पहुंचे इस दल ने पहले तो अपने आने के कारण और जांच के विषय को सही स्थिति स्पष्ट करने की जगह लगातार गुमराह करने वाले जवाब दिए।अचानक कर्मचारी संगठनों के नेताओं के पहुंचने के बाद सीएमएचओ कार्यालय में जांच के विषय और तरीके को लेकर हाईवोल्टेज हंगामा हो गया। अजाक्स अध्यक्ष अनिल काप्से, केएल ठाकुर और चौहान ने इस बात पर आपत्ति जताई कि जब जिला प्रशासन एक आईएएस अधिकारी से जांच करा चुका है और इसके बाद अनुसूचित जाति आयोग जैसी संवैधानिक संस्था मामले की जांच कर चुकी है, तो फिर इस जांच का औचित्य क्या है। इन कर्मचारी नेताओं ने इस बात पर भी आपत्ति लगाई कि जांच में जांचकर्ता अधिकारियों द्वारा अपने मनमाने तरीके से बनाई गई प्रश्नावली पर जबरन बयान लिए जा रहे हैं, जो कि किसी भी लिहाज से जांच का सही तरीका नहीं है। इन तथ्यों को लेकर करीब 25 मिनट तक जांचकर्ता अधिकारी और कर्मचारी नेताओं के बीच बहस होते रही। सीएमएचओ कार्यालय में बयान के दौरान पूछे गए सवालों से मुलताई में पदस्थ स्टाफ नर्स वनिता उबनारे की आंखों से आंसू निकल पड़े और उन्होंने जांच की प्रश्नावली के सवालों की भाषा को लेकर भी अपनी पीड़ा जाहिर की। उन्होंने अपनी पीड़ा को जिस तरीके से सार्वजनिक रूप से बयान किया, उससे वहां मौजूद सारे लोग हतप्रभ थे और थोड़ी देर के लिए जांचकर्ता भी सकते में आ गए थे। 

वनिता उबनारे ने धाराप्रवाह तरीके से आक्रोश में एक बार फिर डॉ. चौरिया पर आरोपों की झड़ी लगा दी। मामले में जांच के लिए पहुंची डॉ. नमिता नीलकंठ ने जांच के औचित्य पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि इसका मकसद क्या है। उन्होंने बताया कि पूर्व में यही जांचकर्ता अधिकारी बिना किसी सूचना के आमला पहुंचे थे और बिना बयान लिए वापस आ गए थे। अब इसके बाद पुन: यह सब हो रहा है। उनका कहना था कि जब महिलाएं पहले अपने बयान दे चुकी हैं और आयोग ने अपनी रिपोर्ट दे दी है, तो उस पर कार्रवाई होना चाहिए। उन्होंने जांच के विषय पर ही सवाल खड़े किए हैं। राज्य अनुसूचित जाति आयोग ने 14 अगस्त को शासन को अपनी रिपोर्ट दी है, उसमें डॉ. चौरिया पर लगे आरोपों को सही ठहराते हुए उनके विरूद्ध एट्रोसिटी एक्ट के तहत विशेष पुलिस थाने में प्रकरण दर्ज कराने, 20 वर्ष की सेवा या 50 वर्ष की उम्र पूर्ण करने पर घृणित कृत के लिए अनिवार्य सेवानिवृत्त दिए जाने और इन्हें शासकीय सेवा के योग्य नहीं माना। वहीं डॉ. चौरिया को सहयोग करने वाले चार कर्मचारियों को जिले के बाहर स्थानांतरित करने की अनुशंसा की थी और पूरे मामले में 15 दिन में पालन प्रतिवेदन मांगा।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news