Wednesday, May 27, 2015

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, जनादेश का सम्मान करें एलजी


दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा, जनादेश का सम्मान करें एलजी
 
नई दिल्ली. दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि दिल्ली सरकार के एंटी करप्शन ब्यूरो को दिल्ली पुलिस पर भी कार्रवाई का अधिकार है। साथ ही, हाईकोर्ट ने कहा है कि उपराज्यपाल को जनादेश का सम्मान करना चाहिए साथ ही दिल्ली सरकार और कैबिनेट के फैसलों में सलाहकार की भूमिका निभाना चाहिए। हाईकोर्ट ने कहा है कि उप राज्यपाल को उन प्रस्तावों पर भी गंभीरता से अपना नजरिया स्पष्ट करना चाहिए जो राज्य विधानसभा के जरिए लाए गए हैं। हाईकोर्ट के इस फैसले को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्र को बड़ा झटका बताया है। केजरीवाल ने ट्वीट कर हाइकोर्ट के इस फैसले को को राहत भरा बताते हुए कहा है कि इससे 21 मई को भेजे गए केंद्र के नोटिफिकेशन की संदिग्धता प्रमाणित हो जाती है।
हाई कोर्ट ने रद्द कि दिल्ली पुलिस के कॉन्सटेबल की जमानत याचिका
हाई कोर्ट ने यह फैसला भ्रष्टाचार के एक मामले में गिरफ्तार दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल अनिल कुमार की जमानत याचिका को खारिज करते हुए यह बात कही। गौरतलब है कि हाल ही में एलजी बनाम दिल्ली सरकार की बहस में केंद्र ने अधिसूचना जारी कर एसीबी को केंद्रीय कर्मचारियों पर कार्रवाई करने से रोका दिया था।
दिल्ली सरकार को बड़ी राहत
हाई कोर्ट का फैसला ऐसे समय आया है जब 'आप' सरकार शुक्रवार को दिल्ली सरकार के अधिकारों को लेकर भेजे गए केंद्र के नोटिफिकेशन को चुनौती देने की तैयारी कर रही थी। केंद्र ने अपने नोटिफिकेशन में उप राज्यपाल को दिल्ली का मुख्य प्रशासनिक अधिकारी बताया था। दिल्ली सरकार और उप राज्यपाल के अधिकारों को लेकर जस्टिस विपिन सांघी ने ये बातें तब कहीं, जब उनकी अदालत भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी के द्वारा गिरफ्तार किए गए दिल्ली पुलिस के एक कॉन्सटेबल अनिल कुमार की जमानत अर्जी पर सुनवाई कर रही थी।
हाईकोर्ट का फैसला दिल्ली के लोगों की जीत-आप
हाईकोर्ट के फैसले को दिल्ली सरकार ने आम आदमी और दिल्ली के लोगों की जीत बताया है। एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक जीएनसीटीडी एक्ट 1991 के आर्टिकल 239 और 239 AA के सेक्शन 41-44 में इस बात का जिक्र है कि सरकार को मिले जनादेश का उप राज्यपाल को सम्मान करना चाहिए।
हाईकोर्ट फैसला केंद्र के लिए शर्मिंदगी की बात
केजरीवाल ने ट्विट कर बताया कि, 'हाईकोर्ट का फैसला केंद्र सरकार के लिए बड़ी शर्मिंदगी की बात है। हाई कोर्ट ने यह भी कहा कि 21 मई को जारी की गई गृह मंत्रालय की अधिसूचना 'संदिग्ध' है।' दिल्ली पुलिस सीधे तौर पर गृह मंत्रालय के अधीन काम करती है। केंद्र की अधिसूचना ने एसीबी को दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के किसी भी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई से रोक दिया था।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news