Friday, November 4, 2016

पाकिस्तान ने 'बदले की भावना' से 8 भारतीय अधिकारियों के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े : भारत

पाकिस्तान ने 'बदले की भावना' से 8 भारतीय अधिकारियों के खिलाफ झूठे आरोप गढ़े : भारत के लिए चित्र परिणाम

TOC NEWS @ Nov 04, 2016, 11.25 IST

भारत ने इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के आठ अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए जासूसी और आतंकवादी गतिविधियों को समर्थन देने के पाकिस्तान के आरोपों को 'निराधार और पुष्टिहीन' करार देते हुए खारिज कर दिया. इन आरोपों के कारण भारत के पास अपने इन अधिकारियों को वापस बुलाने के अलावा कोई अन्य विकल्प नहीं बचा है.  
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने तीखी प्रतिक्रिया में कहा कि भारतीय अधिकारियों के खिलाफ आरोप बाद में गढ़कर लगाए गए और उनकी कोई गलती नहीं होने के बावजूद उन्हें निशाना बनाने का यह एक 'अशिष्ट प्रयास' है. इससे पहले पाकिस्तान उच्चायोग के एक सदस्य को पिछले हफ्ते भारत विरोधी गतिविधियों में शामिल होने पर रंगे हाथ पकड़ा गया था.  भारत ने उस तरीके पर भी कड़ा विरोध जताया है, जिसमें आठ भारतीय अधिकारियों के नाम और फोटो को छापा गया और उनकी सुरक्षा से समझौता किया गया. 
पाकिस्तान के लिए चित्र परिणाम
इनमें से चार अधिकारियों के पास राजनयिक पासपोर्ट है.  पाकिस्तान ने दावा किया कि भारतीय उच्चायोग के अधिकारी बलूचिस्तान और सिंध खासकर कराची में जासूसी, विध्वंसक और आतंकी गतिविधियों को सहयोग देने, चीन पाकिस्तान आर्थिक परिपथ को नुकसान पहुंचाने एवं दोनों राज्यों में अस्थिरता को हवा देने जैसे कार्यों में संलिप्त थे. यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय अधिकारियों को वापस बुलाया जा रहा है, स्वरूप ने कहा कि यह एक प्रक्रियागत मामला है तथा सरकार स्थिति के सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर आवश्यक कदम उठाएगी. उन्होंने सुरक्षा को एक प्राथमिकता बताया.  
स्वरूप ने कहा, 'हम पाकिस्तान द्वारा इस्लामाबाद में भारतीय उच्चायोग के कुछ अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए निराधार और बिना पुष्टिवाले आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हैं. सरकार इन आरोपों से पूरी तरह इंकार करती है.' उन्होंने कहा, 'यह विशेषरूप से खेदजनक है कि पाकिस्तानी अधिकारियों ने अपने छह अधिकारियों को पाक उच्चायोग से वापस बुलाने के बाद यह आरोप लगाना पसंद किया. 
इन अधिकारियों में से कुछ के नाम महमूद अख्तर ने भारतीय अधिकारियों के समक्ष लिए थे. अख्तर पाकिस्तान उच्चायोग का वह अधिकारी है, जिसे रंगे हाथ पकड़ा गया था.'  पता चला है कि भारत आठ राजनयिकों को वापस बुलाएगा क्योंकि उनकी सुरक्षा के साथ समझौता किया गया है. स्वरूप ने कहा कि 'गलत रूप से फंसाए गए' भारतीय अधिकारी दोनों देशों के बीच लोगों के मध्य तथा व्यापार एवं आर्थिक सम्पर्क बढ़ाने की दिशा में काम कर रहे थे. 
उन्होंने कहा, 'उनके खिलाफ पाकिस्तान के गलत आरोपों के कारण उच्चायोग की संबद्ध गतिविधियों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है.' उन्होंने कहा कि सरकार उस तरीके का कड़ाई से विरोध करती है जिसमें आठ भारतीयों के नाम एवं फोटो छापे गए जिनमें से चार के पास राजनयिक पासपोर्ट है. 
यह राजनयिक चलन एवं शिष्टाचार के मूलभूत नियमों के विरुद्ध है.  विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय अधिकारियों के खिलाफ आरोप उनकी सुरक्षा के प्रति हानिकारक हैं. स्वरूप ने कहा, 'हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान की सरकार न केवल इन आठ राजनयिकों एवं अधिकारियों बल्कि उच्चायोग के अन्य सदस्यों एवं उनके परिवारों के पाकिस्तान में रहने के दौरान उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगी.'  
पाकिस्तान ने अपने उच्चायोग के कर्मचारियों के एक जासूसी कांड में संलिप्तता के बीच अपने छह अधिकारियों को वापस बुला लिया था. पाकिस्तान ने पिछले सप्ताह भारतीय उच्चायोग में अधिकारी सुरजीत सिंह को अवांछित व्यक्ति घोषित किया था तथा स्वरूप ने बताया कि सिंह को वापस बुला लिया गया. 
स्वरूप ने कहा कि पाकिस्तान के निराधार आरोपों के कारण क्षेत्र की शांति और सुरक्षा के लिए जोखिम बढ़ गया है, जो पड़ोसियों के खिलाफ सीमा पार आतंकवाद को पाकिस्तान द्वारा दिये जाने वाले सहयोग के कारण ही पैदा हुआ है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान समस्या से पूरी तरह से इंकार करता है और अनर्गल आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारियों से बच जाता है. 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news