Wednesday, December 21, 2016

2016 में दुनिया भर में 48 पत्रकारों की हत्या


Image result for दुनिया पत्रकारों की हत्या


TOC NEWS

प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की एक स्टडी ने कहा कि, 'पत्रकारों की हत्याओं के पीछे जिनका हाथ होता है वे बिना सज़ा के बच कर निकल जाते हैं

विश्व में इस साल 48 पत्रकारों की हत्या की गई और सीरिया लगातार पांचवे साल पत्रकारिता के लिहाज से सबसे खतरनाक देशों में शीर्ष पर बना हुआ है। एक अध्ययन से यह जानकारी मिली है।
अमेरिका के गैर-लाभकारी संगठन ‘कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट'(CPJ)  द्वारा सोमवार को जारी किए गए अध्ययन के नतीजों से पता चलता है कि केवल सीरिया में 14 पत्रकार मारे गए। पत्रकारों के लिए अन्य खतरनाक देश भी मध्य पूर्व के ही रहे।
इराक, यमन, अफगानिस्तान, सोमालिया और लीबिया ने इस सूची में दूसरे से छठा स्थान हासिल किया है। निर्धारित उद्देश्य के साथ मारे गए 48 पत्रकारों में 26 संघर्ष या गोलीबारी में मारे गए, 18 की हत्या कर दी गई और 3 खतरनाक कार्य के दौरान मारे गए। रिपोर्ट में एक अन्य की स्थिति का उल्लेख नहीं किया गया है। इसके अतिरिक्त अज्ञात इरादों के तहत 27 पत्रकारों की हत्या हुई है।
हाल ही में कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स ने 42 पन्नों की एक विशेष रिपोर्ट में भारत में पत्रकारों की हत्या के बारे में कहा था कि भारत में भ्रष्टाचार कवर करने वाले पत्रकारों की जान को खतरा हो सकता है। कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स की 42 पन्नों की इस विशेष रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत में रिपोर्टरों को काम के दौरान पूरी सुरक्षा अभी भी नहीं मिल पाती है।
इसमें कहा गया, “1992 के बाद से भारत में 27 ऐसे मामले दर्ज हुए हैं जब पत्रकारों का उनके काम के सिलसिले में क़त्ल किया गया। लेकिन किसी एक भी मामले में आरोपियों को सजा नहीं हो सकी है”।
रिपोर्ट के अनुसार इन 27 में 50% से ज़्यादा पत्रकार भ्रष्टाचार संबंधी मामलों पर खबरें करते थे। प्रेस फ्रीडम के नाम से भी जानी जाने वाली इस संस्था ने वर्ष 2011-2015 के बीच तीन भारतीय पत्रकारों जागेंद्र सिंह, अक्षय सिंह और उमेश राजपूत की मृत्यु का ज़िक्र किया है।
कमिटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स की इस रिपोर्ट के पहले, वर्ष 2015 में प्रेस काउंसिल ऑफ़ इंडिया की एक स्टडी ने कहा था कि, ‘पत्रकारों की हत्याओं के पीछे जिनका कथित हाथ होता है वे बिना सज़ा के बच कर निकल जाते हैं’।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news