Tuesday, December 27, 2016

नर्मदा सेवा यात्रा में समाज के सभी वर्ग सहभागी बनें और सक्रिय योगदान दें- कलेक्टर

01-_Namami_Devi_Narmade_Meeting_Narsinghpur.JPG दिखाया जा रहा है

TOC NEWS

नरसिंहपुर. कलेक्टर डॉ. आर.आर. भोंसले ने कहा है कि जिले में नमामि देवि नर्मदे- नर्मदा सेवा यात्रा में समाज के सभी वर्ग सहभागी बनें और अपना सक्रिय योगदान दें। प्रथम चरण में दक्षिण तट पर हो रही नर्मदा सेवा यात्रा जिले में 2 जनवरी 2017 को कुकलाह से प्रवेश करेगी और 8 दिवसीय यात्रा 9 जनवरी को झिकौली में समाप्त होगी। जिले के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में नर्मदा नदी का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। 

नर्मदा एवं उसकी सहायक नदियां हमारी धरोहर हैं। हमें न केवल नदियों की स्वच्छता पर ही ध्यान देना होगा, बल्कि उनका संवर्धन एवं संरक्षण भी करना होगा। इसी उद्देश्य से नर्मदा सेवा यात्रा निकाली जा रही है, इस अनूठी यात्रा की देश- दुनिया में व्यापक सराहना हो रही है। हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है कि जिले के सभी लोग किसी न किसी के रूप में इस यात्रा में जुड़ें और सहयोग दें। इस यात्रा को जन आंदोलन बनायें। डॉ. भोंसले सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में नर्मदा सेवा यात्रा के सुचारू आयोजन में सहयोग और इस संबंध में सुझाव देने के लिए आमंत्रित व्यापारिक प्रतिष्ठानों/ संगठनों के प्रतिनिधियों और व्यवसायियों को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर ने नर्मदा सेवा यात्रा की व्यवस्थाओं में सहयोग देने का आग्रह व्यवसायियों से किया। यह सहयोग सेवा कार्य, सामग्री अथवा अन्य किसी भी रूप में प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष दिया जा सकेगा।

कलेक्टर ने कहा कि नर्मदा नदी का प्रवाह क्षेत्र जिले के करीब 150 किलोमीटर में है। बरगी नहरों के माध्यम से जिले के लगभग 96 हजार हेक्टर क्षेत्र में सिंचाई की जाती है। जिले के विकास का मुख्य आधार नदी जल है। इसी के कारण जिले का कृषि क्षेत्र उन्नत है। इसलिए पर्यावरण और नदी जल संरक्षण के लिए निकाली जा रही नर्मदा सेवा यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसमें सक्रिय सहभागिता हम सबकी सामाजिक जिम्मेदारी है।

       जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिभा पाल ने यात्रा में प्रत्येक वर्ग एवं व्यक्ति की सहभागिता को जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि न केवल नर्मदा के तटीय क्षेत्रों के बल्कि अन्य क्षेत्रों के लोग भी इसमें अपनी सक्रिय सहभागिता दें। यात्रा से संबंधित सभी व्यवस्थायें जन भागीदारी से की जावें। नर्मदा को संरक्षित व सुरक्षित रखने के सभी उपाय किये जावें।

       जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक जयनारायण शर्मा ने यात्रा के उद्देश्यों और इस दौरान होने वाली विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
       नर्मदा सेवा यात्रा को सफल व प्रभावी बनाने के लिए व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं संगठनों, व्यवसायियों, स्वैच्छिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने महत्वपूर्ण सुझाव दिये। साथ ही इस यात्रा से संबंधित व्यवस्थाओं में विभिन्न प्रकार से अपना सहयोग देने के लिए सहमति जताई।

       बैठक में एस.डी.एम. डी.एस. तोमर, राजेन्द्र राय व मो. शाहिद खान, संयुक्त कलेक्टर जे.पी. सैयाम, जिला आपूर्ति अधिकारी के.के. सिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आर.पी. फौजदार, उप संचालक कृषि जितेन्द्र सिंह, उप संचालक सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण न्याय महेन्द्र कुमार त्रिपाठी, विभिन्न विभागों के जिला प्रमुख, खाद- बीज व्यापारी, गल्ला व्यापारी, गैस एजेंसी व पेट्रोल पम्प संचालक, मेडिकल दुकान संचालक, खाद्य व्यापारी संघ के सदस्य, ग्रेन मर्चेंट ऐसोसियेशन के पदाधिकारी, दाल मिलर, अन्य व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालक और विभिन्न व्यवसायी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news