TOC NEWS // JOKS
आपको गुदगुदाने का मन हुआ तो सोचा कि कुछ चटपटे चुटकुले आपको सुनाउं। इसलिए आपके सामने कुछ चुटकुले प्रस्तुत कर रहा हूं। आशा है कि आपको जरूर पसंद आएंगें।
******************************************************
1 * एक बार एक रोड एक्सीडेंट में एक साथ सफर कर रहे पति पत्नी की मौत हो गई। पति तो मरने के बाद भूत बन गया और उसकी पत्नी चुड़ैल बन गई।
दोनों कई साल तक मोक्ष पाने की आशा में यहां वहां भटकते रहे।
लंबें अर्से तक भटकने के बाद एक दिन दोनों पति पत्नी की मुलाकात हो गई।
पति को देखकर पत्नी बोली, ‘’अरे यह क्या तुम तो भूत बनकर बड़े ही भयानक और अजीब दिख रहे हो..!”
सुनकर भुतहा पति तपाक से बोला, ''चल हट पगली। तुम तो बिल्कुल नहीं बदली हो। सेम टू सेम डिटटो दिख रही हो।''
******************************************************
2 * क्लास में टीचर गुस्से से बोला, ''यह क्या तुमने तो सारे सवाल गलत किए हैं। कल तुम अपनी मम्मी को स्कूल लेकर आना। तुम्हारी उनसे शिकायत की जाएगी।''
सुनकर स्टूडेंट बोला, ''सर, मम्मी को क्यों..? सारे सवाल तो पापा ने गलत किए हैं।''

******************************************************
3 * एक टीचर ने क्लास में पढ़ने वाले रहमान से पूछा, ''यह बताओ बेटा कि 'फोर्ड' क्या है?”
रहमान ने जवाब दिया, ''जी..सर गाड़ी''
सुनकर टीचर खुश हुआ और फिर से एक और सवाल उससे पूछा, ''बहुत अच्छा बेटा, अब तुम यह बताओ कि 'ऑक्सफोर्ड' क्या है?”
पहले जवाब से उत्साहित रहमान तपाक से बोला, ''सर बैलगाड़ी..!”
******************************************************
4 * एक बार टीचर ने टिल्लू से पूछा, ''यह बताओ बेटा, यदि एक परांठे और पिज्जा को 20 मंजिल से नीचे गिराया जाए तो दोनों में कौन सबसे पहले नीचे गिरेगा?”
टिल्लू ने कहा, ''सर, पिज्जा, क्योंकि वह फास्ट फूड है..!”
******************************************************
5 * शीबा, तरन्नुम से, ''मुझे अंग्रेजी फिल्में देखने का बहुत शौक है। पता है मैंने 'द ममी' 10 बार देखी थी। तुमने कितनी बार देखी है?”
इस पर तरन्नुम बोली, ''सिर्फ एक बार, क्योंकि मुझे एक ही बार में समझ में आ गई थी।''

******************************************************
6 * जावेद अपने दोस्त से, ''यार यह बताओ कि घोड़े और हाथी में क्या फर्क होता है?”
इस पर दोस्त आंखें मटकाकर बोला, ''तुम्हें इतना भी नहीं मालूम है कि घोड़े के एक तरफ पूंछ होती है और हाथी के दोनों ओर पूछें होती हैं।''
******************************************************

चुटकुले
मजेदार चुटकुले
चुटकुले शायरी
चुटकुले संता बंता
चुटकुले ही चुटकुले
चुटकुले हिन्दी मे 2017
चुटकुले जोक्स

No comments:
Post a Comment