Tuesday, March 7, 2017

मध्यप्रदेश में नदी पहाड़ों के साथ चोरी और अवैध उत्खनन इधर जय नमामि नर्मदे


Image result for shivraj singh chouhan

TOC NEWS // अवधेश पुरोहित 
भोपाल। मध्यप्रदेश में पिछले कुछ दिनों से नमामि नर्मदे यात्रा को लेकर मुख्यमंत्री काफी उत्साहित हैं और वह यह दावा कर रहे हैं कि इस यात्रा के जरिए जहां नदियों के संरक्षण के मामले में हम देश दुनिया को नई दशा देंगे तो वहीं जल पुरुष राजेन्द्र सिंह इस यात्रा को एक ढकोसला मान रहे हैं, लेकिन मध्यप्रदेश में नदियों को बचाने का राजधर्म मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नममि नर्मदे यात्रा से शुरू किया है तो वहीं सियासत के धर्मराज इस यात्रा को लेकर यह दावा करते नजर आ रहे हैं कि नदिया बचेंगी, खनन भी रुकेगा, लेकिन जो परिस्थितियां हैं उसमें धर्म आधारित राजनीति करने वाले सियासत के साधु-संतों पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है। 


मुख्यमंत्री की नमामि नर्मदे यात्रा और धर्म आधारित राजनीति करने वाले सियासत के साधुओं को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त हैं और इस मुद्दे को लेकर भोपाल के वरिष्ठ पत्रकार राघवेन्द्र सिंह ने राजधानी से प्रकाशित नया इंडिया समाचार पत्र में अपने कालम न काउ से बैर में लिखा है कि मध्यप्रदेश में नदियों को बचाने का राजधर्म मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नमामि देवी नर्मदे से शुरू किया है। जबसे अभियान प्रारंभ हुआ नदी पहाड़ों के साथ चोरी और अवैध खनन की खबरें सुर्खियों में हैं। जैसे नर्मदे में हरी शैवाल के आने से जल इतना प्रदूषित हो रहा है कि घाट बदबू से भर रहे हैं और लोगों को नहाने में परेशानी हो रही है। गोटेगांव के पास हिरन नदी में शैवाल के नर्मदा के मिलने की बात कही जा रही है। हालांकि ये पहले भी होते रहा होगा लेकिन नर्मदाजल खुद ही इस कचरे को नष्ट कर देता रहा होगा। 

अब रेत की कमी और प्रदूषण बढऩे की वजह से नर्मदा जल इस वनस्पति को खत्म नहीं कर पा रहा है। नदियों की बदहाली का आलम यह है कि वो दर्जन से ज्यादा नदियां मार्च में ही सूखने लगी हैं। मई जून तक क्या स्थिति होगी कहा नहीं जा सकता। रेत खनन माफियाओं ने अपने लाभ के लिए नदियों का प्रवाह तक बदलने की कोशिश की है। बेतवा नदी के पुलिस से नीचे हुए खनन से तो बारिश में पुल भी खतरे में आ सकता है। लेकिन सियासत के धर्मराज कह रहे हैं कि नदियां बचेंगी खनन भी रुकेगा लेकिन जो स्थितियां हैं उससे धर्म आधारित राजनीति करने वले सियासत के साधुओं पर कोई भरोसा नहीं कर रहा है। 

धर्मराजों की जय हो। कुल मिलाकर प्रदेश में इन दिनों नर्मदा को संरक्षित करने के बड़े-बड़े दावे किये जा रहे हैं लेकिन वहीं दूसरी ओर इसी नर्मदा से सरकारी संरक्षण में सत्ताधीशों से जुड़े परिजन दिन-रात अवैध रेत खनन का कारोबार धड़ल्ले से चला रहे हैं स्थिति यह है कि नर्मदा से हो रहे अवैध उत्खनन के चलते नर्मदा में अब केवल रेत नहीं बल्कि मिट्टी बची है और जिसकी वजह से पानी रुकने की कोई गुंजाइश नहीं है यदि यही स्थिति रही तो जिस नर्मदा को प्रदेश की जीवनदायिनी होने का दावा किया जाता रहा है वह नष्ट होती नजर आएगी और प्रदेश की आधी से ज्यादा आबादी जो नर्मदा पर निर्भर है वह एक एक बूंद पानी के लिये जूझेगी।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news