Monday, November 13, 2017

फिलीपींस: डोनाल्ड ट्रंप से मिले पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- अमेरिकी राष्ट्रपति ने हमेशा भारत की तारीफ की

फिलीपींस: डोनाल्ड ट्रंप से मिले पीएम नरेंद्र मोदी के लिए चित्र परिणाम
TOC NEWS
फिलीपींस में चल रहे आसियान शिखर सम्मेलन में पीएम नरेन्द्र मोदी ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। 6 महीनों में दोनों नेताओं के बीच ये दूसरी मुलाकात थी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं। और ये रोजाना नयी ऊंचाईयों को छू रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि दोनों देश एशिया और मानवता के हित में काम कर रहे हैं। पीएम ने कहा कि उन्हें खुशी है कि उन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति से मिलने का मौका मिला है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने ट्रंप के तारीफों के पुल बाधें। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप जहां भी गये हैं। अंतर्राष्ट्रीय मंच पर जहां भी उन्हें भारत के बारे में बात करने का मौका मिला है। वहां पर उन्होंने भारत की तारीफ की है। पीएम मोदी के मुताबिक ट्रंप भारत को आशाभरी निगाहों से देखा है। पीएम मोदी ने ट्रंप को भारत की तारीफ करने के लिए शुक्रिया कहा। पीएम मोदी ने कहा कि भारत और अमेरिका मिलकर दुनिया का भविष्य बदल सकते हैं।
पीएम मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति के साथ बैठक में एशिया के भविष्य, सामरिक और कूटनीतिक मुद्दों पर चर्चा की। दोनों देश के नेताओं ने दुनिया में शांति स्थापना के लिए जोर दिया। पीएम मोदी ने ट्रंप को भरोसा दिलाया कि भारत अमेरिकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगा। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने 10 नवंबर को APEC की बैठक में भारत की आर्थिक नीतियों की पुरजोर सराहना की थी और कहा था कि भारत ने दुनिया के लिए अपने अर्थव्यवस्था के दरवाजे खोल कर अपने मध्य वर्ग के लिए अवसरों की एक नयी दुनिया तैयार की है। ट्रंप ने कहा था कि पीएम मोदी भारत जैसे विशाल देश को एक सूत्र में लाने के लिए कामयाबी के साथ काम कर रहे हैं।
सामरिक महत्व के एशिया प्रशांत क्षेत्र में अमेरिका भारत के लिये बड़ी भूमिका की वकालत कर रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप द्वारा ‘‘हिंद प्रशांत’’ शब्द के इस्तेमाल से इस आशंका को बल मिला कि इसका इस बात से लेना हो सकता है कि वाशिंगटन चीन को जवाब देने के लिये दरअसल अमेरिका, जापान, ऑस्ट्रेलिया और भारत के तथा कथित चतुर्भुज सामरिक गठबंधन की भूमिका की तैयारी कर रहा है। ट्रंप ने शनिवार को भारत की ‘‘अद्भुत’’ वृद्धि की तारीफ करने के साथ ही प्रधानमंत्री मोदी की भी प्रशंसा करते हुये कहा था कि वह इस विशाल देश और उसके लोगों को साथ लाने के लिये सफलतापूर्वक काम कर रहे हैं। वियतनाम के दानांग शहर में एशिया प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) के वार्षिक शिखर सम्मेलन से इतर सीईओ के एक समूह को संबोधित करते हुये ट्रंप ने कहा था कि भारत एशिया प्रशांत के क्षेत्र में एक ऐसा देश है जो प्रगति कर रहा है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news