Friday, February 22, 2019

पशुधन और गौ-शालाओं के विकास में प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने की आवश्यकता: राज्यपाल श्रीमती पटेल


TOC NEWS @ www.tocnews.org

पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय का पंचम दीक्षांत समारोह संपन्न 

भोपाल : राज्यपाल एवं कुलाधिपति श्रीमती आनन्दीबेन पटेल ने कहा है कि पशुधन और मत्स्य-पालन का प्रदेश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण योगदान है । वर्तमान में प्रदेश में गौ-संरक्षण के विशेष प्रयास किये जा रहे हैं। पशुधन और गौ-शालाओं के विकास में प्रदेश को आत्म-निर्भर बनाने के लिये विशेष रूप से कार्य किया जाना चाहिए। श्रीमती पटेल आज जबलपुर में नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह को संबोधित कर रही थी । समारोह में 504 छात्र-छात्राओं को उपाधि से विभूषित किया गया।
राज्यपाल ने कहा कि यह विश्वविद्यालय, पशुओं के बेहतर स्वास्थ्य, उन्नत नस्ल के विकास, संरक्षण, संवर्धन, सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि उन्नत पशुधन से ही ग्रामोदय की कल्पना साकार हो सकती है ।
राज्यपाल ने कहा कि विश्व की दूसरी बड़ी आर्थिक ताकत बनने के लिये आवश्यक है कि हम प्राकृतिक, खनिज संसाधनों, पर्यटन, पशुपालन, मत्स्य-पालन और कृषि सहित हर क्षेत्र में विकास की संभावना तलाशें । उन्होंने कहा कि बकरी और कुक्कुट पालन के क्षेत्र में महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से व्यवसाय और रोजगार के अवसर बढ़ाये जाना चाहिये। सहकारी समितियों को और अधिक मजबूत और विकसित करने की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि पशुधन उत्पादों के व्यवसायीकरण की जरूरत है ।
दुग्ध उत्पादन में हमारा देश प्रथम स्थान पर पहुँच गया है । मछली पालन और मुर्गी पालन में भी विश्व में पाँचवें स्थान पर है । खाद्य उत्पादन में आशातीत वृद्धि हुई है, फिर भी कुपोषण से महिलाएँ और बच्चे अधिक पीड़ित हैं । इसलिये भोजन के अपव्यय को रोकना होगा । भोजन की बचत करनी होगी । उन्होंने कहा कि ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों को परिवेश स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक होना होगा । श्रीमती पटेल ने कहा कि विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय के आचार्यों से जो सीखा है, उसका उपयोग पशुपालकों, ग्रामवासियों और वनवासियों को स्वावलम्बी बनाने में करें।
राज्यपाल ने कहा कि विश्व विद्यालय को प्रथम पेटेन्ट भारत सरकार की बौद्धिक सम्पदा विभाग द्वारा प्रदाय किया गया है । इसके अन्तर्गत क्लोनिंग प्रक्रिया के सरलीकरण के लिये माईक्रो टूल और माइक्रो फ्यूजन सिस्टम विकसित किया गया है। हम सब का दायित्व है कि बालिकाओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने के लिये सकारात्मक एवं रचनात्मक माहौल बनाया जाए । राज्यपाल ने सभी उपाधि एवं स्वर्णपदक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को शुभकामनायें-बधाई देते हुये उज्जवल भविष्य की कामना की ।
समारोह में वैज्ञानिक चयन मण्डल नई दिल्ली के अध्यक्ष प्रोफेसर डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि देश की 68 फीसदी आबादी 35 वर्ष से कम उम्र के युवाओं की हैं। उन्होंने कहा कि देश को स्वर्णिम काल में ले जाने की जिम्मेदारी युवाओं को ही उठानी होगी। उन्होंने कहा कि जनसंख्या वृद्धि और घटते कृषि रकबे की वजह से आहार की कमी से निजात पाने के लिए कार्य-योजना बनाकर दूध, अंडा, मांस आदि का उत्पादन बढ़ाना होगा।
इस मौके पर जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी.के. बिसेन, मध्यप्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ आर.एस. शर्मा, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो कपिलदेव मिश्रा, विधि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ बलराज चौहान, पूर्व कुलपति डॉ गोविंद मिश्र, कुलसचिव, प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राएँ मौजूद थे।
राज्यपाल ने कृषि वैज्ञानिक भर्ती बोर्ड नई दिल्ली के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार श्रीवास्तव और पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय आणंद एवं कामधेनु विश्वविद्यालय गांधीनगर गुजरात के पूर्व कुलपति डॉ एम.सी. वार्ष्णेय को मानद उपाधि से अंलकृत किया। समारोह के पहले राज्यपाल ने नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय के नवनिर्मित प्रशासनिक भवन का लोकार्पण किया। यहाँ उन्होंने गौ-माता का पूजन भी किया।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news