
TOC NEWS @ www.tocnews.org
नितिन गडकरी ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि जो तीन नदियों का पानी पाकिस्तान को जाता था। अब उस पर भी हम प्रोजेक्ट बनाकर उस पानी को यमुना में वापस ला रहे हैं। मैं जल संसाधन मंत्री भी हूं। हमने यमुना को शुद्ध करने का काम शुरू कर दिया है।
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी गुरुवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 8530 करोड़ रुपए की राजमार्ग एंव मल शोधन परियोजनाओं का उद्घाटन एंव शिलान्यास कर रहे हैं। गडकरी मोदी सरकार के लोकप्रिय मंत्रियों में से एक है। अगर भारत तीन नदियों के पानी को यमुना में ले आता है तो पाकिस्तान में पानी की समस्या खड़ी हो सकती है।
नितिन गडकरी ने इस दौरान मुजफ्फरनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 709 ए में पानीपत नगीना हिस्से में पांच परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसमें पानीपत शामली में 36 किलोमीटर हिस्से का 1253 करोड़ रुपए की लागत पर निर्माण किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक इसके साथ ही कई परियोजनाओं पर काम होगा। नमामि गंगे परियोजना के तहत नितिन गडकरी 232 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। चुनाव से पहले मोदी सरकार देश में कई बड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास कर रही है।
No comments:
Post a Comment