Saturday, January 14, 2012

चोरी और सीनाजोरी बंद करें विधायक

चोरी और सीनाजोरी बंद करें विधायक: इमरान पटेलचोरी और सीनाजोरी बंद करें विधायक: इमरान पटेल

सिवनी // वेद बघेल

सिवनी (साई)। ‘‘पूर्व सांसद और सिवनी विधायक नीता पटेरिया द्वारा पूजा की थाली से दौ सौ रूपए उठाने के मामले में भाजपा जनता को भरमाना बंद करे। समाचार पत्रों में अब एक नया खुलासा सामने आया है, कि श्रीमति नीता पटेरिया ने विधायक निधि से जो टेंकर बांटे हैं, वे पहले उनके द्वारा सांसद निधि से बांटे जा चुके थे। भाजपा द्वारा कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह‘राहुल भैया‘ के सवालों का जवाब नहीं दिया जा रहा है। लगता है अब भाजपा की बोलती ही बंद हो गई है।‘‘ उक्ताशय की बात नगर कांग्रेस कमेटी सिवनी के अध्यक्ष इमरान पटेल द्वारा आज जारी एक पत्र विज्ञप्ति में कही गई है।

इमरान पटेल ने आगे कहा कि पंडित अटल बिहारी बाजपेयी को भारत ही नहीं वरन् समूचे विश्व में गंभीर व्यक्तित्व का धनी माना जाता है। उनके जन्म दिन पर पूजा की थाली से पैसे उठाकर पकड़े जाने पर उसे हास्य विनोद का क्षण बताने का ओचित्य समझ से परे है। एक समाचार चेनल को दिए साक्षात्कार में श्रीमति पटेरिया ने कहा कि वह उनका निजी कार्यक्रम था। क्या श्रीमति पटेरिया विधायक निधि को निजी मानती हैं, जिसके द्वारा टेंकर बांटे गए थे। अगर यह उनका निजी प्रोग्राम था तो वे विधायक निधि के 30 लाख30 हजार 200 रूपए तत्काल शासन के खाते में जमा करवाएं।

कांग्रेस के नगराध्यक्ष इमरान पटेल ने कहा कि चोरी पकड़े जाने पर सिवनी विधायक श्रीमति नीता पटेरिया ने अपनी सफाई में जो बयान दिए हैं उससे न केवल अटल बिहारी बाजपेयी शर्मसार हुए होंगे, वरन् मंच पर आसीन भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष,नगराध्यक्ष, प्रभारी मंत्री सहित सारे नेता कटघरे में खड़े हो गए हैं। इसी कड़ी में जब भारत माता की विधि विधान से पूजा अर्चना के उपरांत प्रभारी मंत्री द्वारा हिन्दु धर्म की परंपरा के अनुसार ही पूजन की थाली में कुछ मुद्राएं चढ़ाई गईं। इन मुद्राओं पर सीधा सीधा हक पुरोहित का ही बनता है।

उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति की बार बार दुहाई देने वाली भारतीय जनता पार्टी और उसके नेता इस बात को भली भांति जानते हैं कि कुछ अपवादों को छोड़कर महिला पुरोहित कहीं भी नहीं होती हैं। पूजन की थाली की दक्षिणा पर केवल और केवल पुरोहित का ही हक होता है।

कांग्रेस के नगराध्यक्ष ने आगे कहा कि आज समाचार पत्रों ने प्रकाशित किया है कि विधायक नीता पटेरिया ने विधायक निधि से जो टेंकर बांटे हैं वे उन्होंने सांसद रहते हुए भी बांटे थे। इसका तात्पर्य यह है कि मेडम परसेंटेज का उन पर लगा अघोषित तगमा अपने आप चरितार्थ हो रहा है। उन्होंने सांसद निधि से जो टेंकर बांटे थे उन्हें ही पोतकर अब विधायक निधि से बांटे जाने के संगीन आरोप उन पर लगे हैं, जिनकी जांच स्वतंत्र एजेंसी से कराए जाने की मांग करते हुए उन्होने कहा कि श्रीमति नीता पटेरिया द्वारा सांसद और विधायक निधि से कितने रामायण मण्डल और क्रिकेट क्लब के अलावा बीमारी हेतु किसे कितनी कितनी राशि को राशि दी गई है, उसकी भी जांच कर सार्वजनिक किया जाए।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news