प्रतिनिधि/ उदय सिंह पटेल (सिहोरा //टाइम्स ऑफ क्राइम)
प्रतिनिधि से संपर्क:- 93298 48072
सिहोरा ऑल इंडिया स्माल न्यूज पेपर्स ऐसोसिएशन की सिहोरा जिला ईकाई का गठन एक समारोह में किया गया जिसमें ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव विनय जी. डेविड की अध्यक्षता में उपस्थित आइसना जिला ईकाई के सदस्यों ने सर्व सम्मति से ईकाई का संगठन किया। उल्लेखनीय है कि इस चुनाव प्रकिया में टाइम्स ऑफ क्राइम के सिहोरा प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ पत्रकार उदय सिंह पटेल को संरक्षक, एहसान अंसारी अध्यक्ष, कमालखान, मनोज तिवारी उपाध्यक्ष, चंद्रमणि त्रिपाठी महासचिव, विवेक उरमलिया सचिव, मनीष दुबे संयुक्त सचिव, आस्मा खाना, नितिन कोहली कोषाध्यक्ष, परमानंद प्रजापति संगठन मंत्री, दिनेश सोनी प्रचार मंत्री, राम प्रकाश तिवारी, राजेश गुप्ता, पवन चौरसिया, प्रशान्त बाजपेयी, राजेश रजक, अखिलेश पटेल एवं जितेंद्र मोहन जैन को कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। संघ के गठन के बाद टाइम्स ऑफ क्राइम के संपादक संघ के महासचिव विनय जी. डेविड ने सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहां कि पत्रकारों का संगठित होना आवश्यक है। पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। संगठन का उद्देश्य शासन द्वारा दी जा रही सुविधाओं का लाभ सभी पत्रकारों को मिल सके।
No comments:
Post a Comment