Sunday, February 19, 2012

दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद


रायपुर !   मंदिरहसौद थानान्तर्गत ग्राम मुनगी में पिछले दिनों चौकीदार अमरदास खंडेलवाल की गला घोंटकर हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। प्रकरण में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिन्होंने चोरी के समान में  बिक्री की रकम में बंटवारे को लेकर हत्या करना बताया है। पकड़े गए आरोपियों से हत्या में प्रयुक्त रूमाल व कील को बरामद कर लिया है। 

एडिशनल एसपी क्राइम अजात शत्रु ने बताया कि चौकीदार अमरदास खंडेलवाल निवासी खपरी थाना मंदिर हसौद की हत्या के आरोप में आरोपी शंकर रात्रे पिता मंदा रात्रे (19 वर्ष) एवं जग्गू यादव पिता अनूपा यादव (18 वर्ष) खपरी को पकड़ा गया है, जिन्होंने चौकीदार की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। एडिशनल एसपी ने बताया कि मृतक चौकीदार आरोपियों से मिलीभगत कर बंद डामर प्लांट के सामानों को चोरी करवाया करता था, बाद में चोरी के सामान को बिक्री करने पर रकम का बंटवारा किया जाता था, लेकिन हिस्सेदारी को लेकर तीनों में मनमुटाव चल रह था, 

क्योंकि सितम्बर माह में चौकीदार अमरदास के कहने पर ही दोनों आरोपियों ने बंद डामर प्लांट में चोरी की वारदात की और सामान को नरदहा में कबाड़ी तारन के पास बेच दिया। सामान बिक्री पर युवकों को तीन हजार रुपए की रकम प्राप्त हुई, जिसे चौकीदार ने यह कहते हुए छीन लिया कि सामान की बिक्री अधिक कीमत की होगी। तीन हजार मेरे हिस्से के हैं। यही नहीं 29 जनवरी को भी चौकीदार के कहने पर दोनों आरोपियों ने एक बार फिर से डामर प्लांट में धावा बोलकर गियर बॉक्स सहित कीमती सामान चुराए और कबाड़ी को ले जाकर बेच दिया। इस बार 4300 में सामान बेचा, मगर चौकीदार को 3000 बताया, जिसे धमकाते हुए चौकीदार ने छीन लिया था, जो इन युवकों को नागवार गुजरा और उन लोगों ने बदला लेने की ठान ली। घटना के दिन 7 फरवरी को चौकीदार ग्राम मुनगी होते हुए खपरी लौट रहा था, 

तभी खार के पास दोनों आरोपियों ने रोक लिया और चौकीदार से मारपीट की। मगर चौकीदार भारी पड़ने लगा, क्योंकि चौकीदार शारीरिक रूप से काफी मजबूत था। जैसे-तैसे पहले आरोपी शंकर रात्रे ने चौकीदार से स्वयं को छुड़ाया। वहीं दूसरे ने पास में रखे कील से वार कर चौकीदार के चंगुल से छूटा। बाद में दोनों जमीन में धक्का देकर गिरा दिया और चढ़ बैठे। तत्पश्चात्  आरोपी जग्गू यादव ने रूमाल से चौकीदार की गला घोटकर हत्या कर दी और मौके से भाग निकले।

 एडिशनल एसपी का कहना था कि घटनाक्रम में शुरूआत से डामर प्लांट में चोरी की बात सामने आ रही थी, इसलिए चोरी की घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों को जोड़कर छानबीन शुरू की गई और आरोपियों को धर दबोचा गया। पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त रूमाल व कील को बरामद कर लिया गया है। वहीं बंद डामर प्लांट भूपेश अग्रवाल का बताया जा रहा है, जो काफी दिनाें से बंद है। जहां मृतक चौकीदार एक अर्से से चौकीदारी कर रहा था।

चार देशी कट्टा, एक रिवाल्वर के साथ तीन गिरफ्तार 

क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर दो अलग-अलग मामलों में चार देशी कट्टा, एक रिवाल्वर व पांच जिंदा कारतूस के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिन्हें न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया। एडिशनल एसपी क्राइम अजात शत्रु ने बताया कि प्रकरण में आरोपी अब्दुल हनीफ खान पिता अब्दुल अफीस खान (30 वर्ष) बोरियाकला एवं अनीत चंदेल पिता केजूराम चंदेल (22) मस्तूरी बिलासपुर व दिलेश्वर साहू पिता इतवारी राम ग्राम अमेरा थाना पलारी को पकड़ा गया। इसमें पहले आरोपी से दो देशी कट्टा व एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है, जिसे लेकर आरोपी प्रभात टाकीज के पास घूम रहा था। पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने दोनों देशी कट्टा को एक अन्य व्यक्ति मोईन थाना मौहदा उत्तरप्रदेश से खरीदकर लाना बताया गया है। व्यवसाय से आरोपी ऑटो चालक है। वहीं दूसरे प्रकरण में दोनों आरोपियों से दो देशी कट्टा, एक रिवाल्वर व चार जिंदा कारतूस जब्त किया गया है, जिसे बेचने की नीयत से लेकर आरोपी शिवानंद नगर खमतराई में घूम रहे थे। कट्टा को झारसुगड़ा उड़ीसा से एक परिचित से लेकर आना बताया है, जिसमें पुलिस जांच कर रही है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news