Monday, September 12, 2016

गैस पीड़ितों के लिए स्मार्ट कार्ड, सुपर स्पेशलिटी हेल्थ सुविधाएं आर्थिक पुनर्वास - श्री चौहान

Toc News
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने कहा कि 1984 में विश्व की सर्वथा त्रासद औद्योगिक दुर्घटना से उत्पन्न जहरीली गैस ने भोपाल के लाखों परिवारों की जिन्दगी तबाह कर दी थी। गैस पीड़ित व्याधि ग्रस्त होकर जीवन और मौत से जूझते आ रहे है। गैस राहत कार्यों की सामयिक समीक्षा के पश्चात निर्णय लिया गया है कि गैस पीड़ितों को स्मार्ट कार्ड देकर उनके उपचार का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। श्री नंदकुमार सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व में सहकारिता एवं गैस राहत राज्यमंत्री श्री विश्वास सारंग की पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया है।
                उन्होनें कहा कि भोपाल में गैस राहत के तहत कई अस्पताल खोले गये है, लेकिन ये अस्पताल समय के साथ सुविधाविहीन होते गये। मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान सरकार ने इन अस्पतालों को यथासंभव सुपर स्पेश्यिलिटी हास्पिटल में उन्नत करनें की कार्ययोजना तैयार की है। साथ ही सभी 6 अस्पतालों में पहली बार आऊटसोर्सिंग की योजना पर भी विचार किया है। इससे सीजीएचएस के आधार पर मरीजों को इलाज करानें अन्यत्र भटकना नहीं पड़ेगा। मरीज को पंजीयन कराने के बाद एम्बुलेंस से निश्चित सुविधा केन्द्र पर पहुंचा दिया जायेगा, मरीज को वापस लाने की जिम्मेदारी भी तय होगी।
                श्री नंदकुमारसिंह चौहान ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की है कि स्मार्ट कार्ड में प्रमुखता से रोग व्याधि का विवरण और इलाज की जानकारी अंकित रहेगी। यह कार्ड मरीज के स्वास्थ्य, सामाजिक व आर्थिक पुनर्वास में भी सहायक अभिलेख माना जायेगा। इसके साथ ही इन अस्पतालों के बीच एक विश्व स्तरीय रक्त कोष (ब्लड बैंक) भी बनाया जायेगा। जिससे मरीजों को रक्त की कमी से जूझना नहीं पड़ेगा।
                उन्होनें कहा कि गैस पीड़ित विधवाओं को पांच साल के लिए एक-एक हजार रू. मासिक सहायता देने का जो प्रावधान किया गया था,उसकी अवधि समाप्त होने पर पीड़ितों को घबराने की आवश्यकता नहीं है, क्योंकि केन्द्र का विषय होते हुए भी राज्य सरकार इस संबंध में इस अवधि को अगले पांच वर्षों तक बढ़ाने के लिए आग्रह करेगी। गैस प्रभावित परिवारों के युवक-युवतियों को स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लाभ सुनिश्चित किया जायेगा। प्रदेश सरकार गैस पीड़ितों के प्रति संवेदना को संकल्पित प्रयास के माध्यम से कार्य रूप में परिणित करनें में कोई कसर शेष नहीं छोड़ रही है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news