TOC NEWS
नई दिल्ली: बजाज आए दिन अपने अपडेटेड मॉडल्स पेश कर रहा है और अब बीते वर्ष दिसंबर में लांच हुई बजाज डोमिनार 400 में मोडिफिकेशन्स किए गए हैं जिसने कि इसके लुक को और भी खूबसूरत बना दिया है। आपको बता दें कि तब्दीलियां करने वाली कंपनी का नाम “नाइट ऑटोकस्टोमाइजर” है और इस कंपनी को माडिफिकेशन्स करने के लिए खास जाना जाता है।
क्या हैं वो बदलाव: # इंजिन- इसमें कुछ खास बदलाव नही किए गए हैं। इंजन में 373cc का सिंगल सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड DTS-i इंजिन ही मौजूद है। इंजिन 35 bhp और 35 Nm का टॉर्क पैदा करता है। वहीं बाइक में 6 स्पीड ट्रांस्मिशन भी मौजूद है जो इसमें स्लिपर क्लच के साथ आते हैं।
इसके अलावा बाइक 8.32 सेकेंड में 0 से 100 किमी की स्पीड तक पहुंच जाती है।# मोडिफाइंग कंपनी ने बाइक के कलर, सीट, लुक्स में बदलाव किए हैं। सीट लेदर की दी गई है और डिस्क ब्रेक का कैलिपर रेड कलर का किया गया है। डोमिनार भारत की पहली बाइक है जिसमें फुल एलईडी लैंप्स दिए गए हैं और हैड लैंप में वर्टिकल (AHO) फीचर है। वहीं बाइक में स्प्लिट रिवर्स एलसीडी डिस्प्ले भी है।
वहीं डोमिनर-400 का पिछले साल ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) वर्जन भी लॉन्च किया गया था।# फीचर्स- बाइक में 320 mm फ्रंट और 230 mm रियर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। बाइक की टॉप स्पीड की बात करें तो यह 148 kmph कि है और डुअल चैनल ABS बाइक को सेफ बनाता है। वहीं फ्यूल टैंक 13 लीटर का है और इसका कुल वजन 182 किलो है।

No comments:
Post a Comment