बिलासपुर। सिरगिट्टी के आश्रय परिसर स्थित किराए के मकान में रहने वाली नवविवाहिता ने रविवार दोपहर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार शशिकांत पांडेय निजी संस्थान में काम करता है। यहां वह आश्रय परिसर में किराए के मकान में पत्नी नीरा पांडेय(35) के साथ रहता है। रविवार की सुबह करीब 11 बजे उसने पत्नी के साथ भोजन किया।
फिर वह अपने काम से प्लांट चला गया। दोपहर में वह वापस आया तो दरवाजा अंदर से बंद था। वहीं उसकी पत्नी की लाश कमरे में फंदे पर लटक रही थी। इस घटना की सूचना आसपास के लोगों के साथ ही पुलिस को दी। पति का कहना है उसे नहीं मालूम था कि वह उसके साथ खुश नहीं है आखिर उसने ऐसा क्यों किया समझ नहीं आ रहा।
खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई कर जिला अस्पताल में मरच्युरी में रखवा दिया है। पुलिस ने मृतका के बिहार निवासी मायकेवालों को इस घटना की सूचना दे दी है। उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

No comments:
Post a Comment