TOC NEWS
वैशाली नगर थाना प्रभारी भोपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने नर्सरी सर्किल के समीप प्रभा टॉवर के पीछे एक मकान में चल रहे बी रिलेक्स स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां अफरा तफरी मच गई। स्पॉ सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार का वैशाली नगर पुलिस ने मंगलवार शाम को भंडाफोड़ करते हुए चार युवक और चार युवतियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। शुरुआती जानकारी में सामने आया कि नागालैंड और मुंबई से बुलाई गई युवतियां स्पा की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चला रही थी।
जिन्हें महंगे दामों में जयपुर बुलाया गया था। पुलिस ने स्पा सेंटर के संचालक विजय अरोड़ा के साथ देह व्यापार में लिप्त चारों युवतियों ओर चार ग्राहकों को गिरफ्तार कर लिया।स्पा संचालक विजय अरोड़ा मूल रुप से गंगानगर का रहने वाला है, यहां ए ब्लॉक, वैशाली नगर में रहता है। वहीं, देह व्यापार में लिप्त गिरफ्तार आरोपी तेमूसू सागला उर्फ आशा नागालैंड की रहने वाली है।

आरोपी जरीना शेख उर्फ रिया तथा जुलेना शेख उर्फ अनम मुंबई की रहने वाली है। वहीं, आरोपी जाकिया असलम उर्फ सिमरन महाराष्ट्र की रहने वाली है।इसके अलावा आरोपी ग्राहक जगदंबा नगर, रावण गेट करधनी निवासी खुशहाल, गंगानगर जैतसर निवासी प्रदीप सिंह, मुंबई निवासी ललित तथा रेनवाल निवासी शरद है। आरोपियों के खिलाफ पीटा एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
शुरुआती जानकारी में सामने आया कि नागालैंड और मुंबई से बुलाई गई युवतियां स्पा की आड़ में देह व्यापार का रैकेट चला रही थी। जिन्हें महंगे दामों में जयपुर बुलाया गया था। डीसीपी पश्चिम अशोक कुमार गुप्ता के निर्देशन में एडिशनल डीसीपी रतन सिंह व एसीपी वैशाली नगर रामावतार के सुपरविजन में वैशाली नगर थानाप्रभारी भोपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में गठित टीम ने नर्सरी सर्किल के समीप प्रभा टॉवर के पीछे एक मकान में चल रहे बी रिलेक्स स्पा सेंटर पर छापा मारा तो वहां अफरा—तफरी मच गई।

No comments:
Post a Comment