Wednesday, March 8, 2017

लखनऊ में एनकाऊंटर ऑपरेशन खत्म, मारा गया ISIS आतंकी, पूरी खबर

Image result for मारा गया IS आतंकी सैफुल्लाह,

TOC NEWS 

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यूपी पुलिस की एटीएस(एंटी टेररिस्ट स्क्वाएड) ने आईएस के आतंकी को मार गिराया है. लखनऊ में करीब ग्यारह घंटे के ऑपरेशन के बाद सैफुल्लाह नाम का एक आतंकी देर रात ढेर कर दिया गया. उसके पास से काफी मात्रा में संदिग्ध सामान बरामद हुआ है...

लखनऊ:यूपी में हाई प्रोफाइल वाराणसी समेत कई अहम स्थानों पर आखिरी चरण के मतदान होने से एक दिन पहले मंगलवार को भोपाल में एक ट्रेन में हुए आतंकी हमले के तार लखनऊ और कानपुर से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। ए.टी.एस. ने शहर के एक घर में छिपे आतंकी सैफुल्ल को 5 घंटे चले एनकाऊंटर में मार गिराया।

घर में छिपे संदिग्ध आतंकवादी को ATS ने मार गिराया

यह एनकाऊंटर ठाकुरगंज इलाके की कालोनी में बने एक घर में हुआ। दोनों तरफ से पहले रुक-रुक कर फायरिंग हुई। ए.टी.एस. ने संदिग्ध को सरैंडर करवाने की कोशिश की लेकिन उसने कहा कि वह जान दे देगा लेकिन सरैंडर नहीं करेगा। इसके बाद फायरिंग दोबारा तेज हो गई। 20 राऊंड फायरिंग के बाद ए.टी.एस. ने मौके पर एंबुलैंस बुला ली। फायरिंग में संदिग्ध घायल हो गया है। ए.टी.एस. कमांडोज घर में दाखिल हो गए और संदिग्ध को मार गिराया। यू.पी. ए.टी.एस. को कानपुर में एक संदिग्ध की गिरफ्तारी के बाद इसके लखनऊ में छिपे होने का इनपुट मिला था।

Image result for मारा गया IS आतंकी सैफुल्लाह,

सैफुल्ला को जिन्दा पकड़ना चाहती थी पुलिस

एटीएस के महानिरीक्षक असीम अरूण ने बताया कि सैफुल्ला को जिन्दा पकड़ना चाहते थे इसीलिए मिर्चीबम और आंसू गैस के गोले दागे गए। उससे आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया लेकिन वह पुलिस पर फायरिंग करता रहा। मजबूरन एटीएस को अपनी रणनीति बदलनी पड़ी और उसे मार गिराया गया।  इससे पहले रात करीब 10 बजे पुलिस अधिकारियों ने उसे मार दिए जाने का दावा किया था लेकिन थोड़ी ही देर बाद कहा गया कि अभी मुठभेड़ जारी है और मकान के अन्दर एक नहीं 2 आतंकी छिपे हैं।

मुठभेड़ की वजह से पूरे राज्य में हाई अलर्ट

बताया जा रहा है कि मुठभेड़ कल अपराह्न 3 बजे शुरू हुई थी जो आज तड़के करीब 3 बजे ही समाप्त हुई। अरूण ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस से सूचना मिलते ही एटीएस ने ठाकुरगंज इलाके के हाजी कालोनी के उस मकान को घेर लिया जिसमें आतंकी छिपा था। उसके पास से कई रिवाल्वर और विस्फोटक पदार्थ बरामद होने का दावा किया गया है। कुछ दस्तावेज भी मिले हैं जिससे लगता है कि वह पूरी योजना बनाकर यहां आया था।  मुठभेड़ की वजह से पूरे राज्य में हाई अलर्ट कर दिया गया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी समेत 7 जिलों की 40 विधानसभा सीट पर चल रहे चुनाव के मद्देनजर सभी मतदान केन्द्रो पर कड़ी चौकसी बरती जा रही है।
पुलिस ने बंदूक के साथ ही अन्य तरीकों को अपना कर आतंकी को मार गिराया. यह तस्वीर बता रही है कि आतंकी ने अपने बचाव के लिए क्या-क्या तैयारी कर रखी थी...आगे देखिए...
आतंकी के पास से भारी मात्रा में अत्याधुनिक हथियार मिले हैं. इसके साथ ही उनके पास नक्शे और भारतीय नकदी भी मिली है. उनके दो साथियों की तलाश की जा रही है..
Lucknow_Terror2
Terrorist UP
कई कम्यूनिकेशन डिवाइस और गैजेट्स मिले हैं. 
Terrorist_UP

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news