Tuesday, March 7, 2017

चमत्कार: कहते हैं इस बूटी को खाने से इंसान कुछ देर के लिए गायब हो जाता है

Blast in Bhopal-Ujjain passenger
भोपाल । मंगलवार सुबह भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन 59320 के जनरल डिब्बे में धमाका होने से आठ यात्री घायल हो गये। घटना भोपाल-उज्जैन रेलखंड के कालापीपल एवं सीहोर रेलवे स्टेशन के बीच जबड़ी रेलवे स्टेशन पर हुई। आठ घायलों में दो गंभीर घायलों को भोपाल रेफर किया गया है। गंभीर घायलों को 50 हजार रुपए और सामान्य घायलों को 25 हजार रुपए की आर्थिक मदद की घोषणा की गई है।
पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के प्रवक्ता जितेन्द्र कुमार जयंत ने बताया कि भोपाल से उज्जैन जा रही पैंसेजर ट्रेन के जनरल कोच में आज सुबह 10 बजे के बीच धमाका हुआ। उन्होंने बताया कि इस धमाके से आठ यात्री घायल हुये हैं। उन्होंने बताया कि विस्फोट में घायल छह लोगों को कालापीपल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जबकि दो लोगों को भोपाल के अस्पताल भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि घायल यात्रियों की पहचान भारती यादव, अतहर हुसैन, जीया कुशवाह, पुष्पा कुशवाह, नेहा यादव, बाबूलाल मालवीय, वसीम और अमृत साहू के रूप में हुयी है। इनमें से गंभीर रूप से घायल भारती यादव और अतहर को उपचार के लिये भोपाल भेजा गया है। जयंत ने बताया कि उज्जैन से पश्चिमी रेलवे का मेडिकल राहत वाहन मौके पर पहुंच गया है। भोपाल से दुर्घटना राहत वाहन भी घटनास्थल की ओर रवाना किया गया है। उन्होंने बताया कि ट्रेन में धमाके की वजह का फिलहाल पता नहीं चल सका है। धमाके से जनरल कोच की खिड़कियों के कांच टूट गये और कोच में धुंआ भर गया। धुंए के कारण रेल यात्रियों में हड़बड़ी मच गयी और लोग तेजी से कोच से बाहर निकलने लगे। उन्होंने बताया कि जांच के बाद ही धमाके के कारणों के बारे में पता चल सकेगा।
वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस घटना पर संवेदना जताई है, उन्होंने कहा है कि भोपाल उज्जैन 59320 रेल दुर्घटना में घायल व्यक्तियों के प्रति संवेदना प्रकट करता हूं व ईश्वर से उनके अतिशीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। रेल दुर्घटना में सामान्य रूप से घायलों को 25 हज़ार और गंभीर घायलों को राज्य सरकार की ओर से 50 हज़ार रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।
साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटनास्थल पर एसपी, कलेक्टर मौजूद हैं व डीजीपी के नेतृत्व में एटीएस व फोरेंसिक टीमें जाँच में जुट गईं हैं। स्थिति पर मेरी सतत नजऱ बनी हुई है।
मध्य प्रदेश मध्य प्रदेश के गृह मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा है कि भोपाल-उज्जैन पैसेंजर ट्रेन के जिस डिब्बे में धमाका हुआ है, उसमें बारूद (गन पाउडर) की गंध आ रही है। घटना के बाद संवाददाताओं से बातचीत में मंत्री ने कहा, यह घटना गंभीर है और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वयं इस पर नजर रखे हुए हैं, पुलिस महानिदेशक व राज्य की गुप्तचर शाखा के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। प्रारंभिक जानकारी में जो बात सामने आई है, उसमें पता चला है कि डिब्बे में गन पाउडर की गंध आ रही है। गृह मंत्री सिंह से जब पूछा गया कि क्या इसमें किसी आतंकवादी संगठन अथवा सिमी का हाथ होने की आशंका है तो उन्होंने कहा, इस घटना में कौन शामिल है, इस संदर्भ में अभी कुछ भी स्पष्ट नहीं कहा जा सकता, पर उज्जैन का क्षेत्र पूर्व में स्टूडेंट इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) का गढ़ रहा है, लिहाजा इसकी आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।
रेलवे पुलिस (जीआरपी) की पुलिस अधीक्षक कृष्णावेणी देसावतु ने बताया कि बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच कर विस्फोट के कारणों की पड़ताल कर रहा है। उन्होंने कहा, ”विस्फोट से ट्रेन के एक कोच के उपरी हिस्से को भी नुकसान पहुंचा है। हमें मौके पर फिलहाल कोई विस्फोटक या उसके अवशेष नहीं मिले हैं। हालांकि, मौके से एक संदिग्ध सूटकेस मिला है। बम निरोधक दस्ते के विशेषज्ञ विस्तृत जांच में जुटे हैं।
ट्रेन हादसे में घायलो की सूची
– भारती पिता गणपत यादव (30) , सीहोर
– दुर्गेश पिता गंगाराम (25), सीहोर
– अमृतलाल पिता रामलाल साहू (45), पचोर
– जिया पति सौरभ कुशवाह (27) इमलीपुरा, सीहोर
– पुष्पा पति गुलाबसिंह (45) इमलीपुरा, सीहोर
– सय्यद हसन (55) सारंगपुर
– बाबूलाल पिता हरिप्रसाद मालवीय (45), पिपलिया
– नेहा पिता संतोष यादव (15), भोपाल
– शांति पिता गेंदालाल (35) , सीहोर
रेलवे द्वारा रेल यात्रियों के परिजन के लिये निम्न स्टेशनों पर हेल्पलाइन सेवा शुरू की गयी है।
-उज्जैन 0734-1072 और 0734-60906,
-इन्दौर 0731-1072, 0731-2521044, 0731-2521045 और 0731-2521046
-रतलाम 07412-1072
-नागदा 07366-1072
-भोपाल 0755-4001606 और 0755-56508
-हबीबगंज 0755-4001603 और 0755-55551

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news