TOC NEWS
लखनऊ के ठाकुरगंज की हाजी कॉलोनी में मंगलवार करीब तीन बजे एक आतंकी ने खुद को घर में कैद कर लिया। एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वायड)से घिर जाने के बाद भी उसने समर्पण नहीं किया बल्कि फायरिंग करता रहा।
इस दौरान एटीएस व कमांडो ने मोर्चा संभाले रखा और उसे बाहर निकालने के लिए मिर्ची बम का इस्तेमाल भी किया।
आतंकी ने लगभग 20 राउंड फायरिंग की। जवाब में एटीएस ने भी फायरिंग की।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर दलजीत सिंह ने मीडिया को बताया कि अभी हमें पता नहीं चल सका है कि वह किस आतंकी मॉड्यूल का है और उसका मकसद क्या है। (एटीएस की टीम ने एक परिवार को भी घर से सुरक्षित निकाला।)
मामले की जानकारी पर वहां भीड़ लग गई। जवानों ने जनता से पीछे हटने की अपील की।
हालांकि, कई बार हंगामा भी हुआ। एटीएस को हाजी कॉलोनी में आतंकी के छिपे होने की खबर कानपुर के जाजमऊ क्षेत्र से पकड़े गए फैजल नाम के आतंकवादी ने दी थी।

यह भी पता चला था कि हाजी कॉलोनी में छिपे आतंकवादी के पास एसएलआर और एके-47 जैसे अत्याधुनिक असलहे और गोला-बारूद है।

आतंकी व एटीएस की मुठभेड़ देखते वहां मौजूद लोग।
मकान के बाहर मौजूद जवान।
शाम करीब पौने छह बजे आतंकी ने फायरिंग शुरू कर दी। रुक-रुककर उसने 20 राउंड फायर किए। एटीएस की तरफ से भी गोलियां चलीं।



No comments:
Post a Comment