TOC NEWS
बाहरी दिल्ली के नरेला के सेक्टर-A5 पत्नी हंसी और पति कमल के बीच दवा को लेकर मामूली कहासुनी हो गई। इसके बाद देर रात जब कमल सो गया, तो उसकी पत्नी ने हंसी ने हथौड़ों उसके सिर पर कई कई वार किए। पूरे कमरे की दीवारें पर खून के छीटों से लाल हो गईं। हत्या के वक्त छोटे-छोटे तीन मासूम बच्चे कमरे में ही मौजूद थे। इसके बाद आरोपी पत्नी घर के सामने ही शादी समारोह को देखने लगी। लोगों ने उसके चेहरे पर खून देखा तो दंग रह गए।
लोगों का कहना है कि गली से बारात निकल रही थी। उस वक्त महिला भी गली में शादी समारोह देखने के लिए बाहर आई। उस समय लोगों ने महिला के चेहरे पर खून के छीटें देखी तो उसे वजह पूछी, लेकिन वो बहाना बना गई। इस बीच जब वारदात का खुलासा हुआ, तो लोग सन्न रह गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी महिला ने बताया उसका पति शराब पीकर आया था। दवा को लेकर उनके बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस के मुताबिक, मृतक कमल जूता फैक्ट्री में काम करता था। उसके परिवार में पत्नी हंसी और तीन बच्चे थे। आरोपी महिला ने बताया है कि दवा को लेकर उसके और शराबी पति के बीच जमकर झगड़ा हुआ था। इससे वह गुस्से में थी।
इसके बाद उसने पति की हथौड़े से पीटकर हत्या कर दी। मृतक के पिता की तहरीर पर इस मामले में केस दर्ज करके आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इस मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment