सुमित सिंह तोमर जिला ब्यूरो चीफ आगर मालवा
सुसनेर से गिरिराज बंजारिया की रिपोर्ट मो. 9617717441
TOC NEWS
पत्रकारो ने बैंक मेनेजर और थाने पर दिया आवेदन
सुसनेर-(टीओसी न्यूज़) नोटबंदी के बाद से आमजन परेशान है, बैंको में वर्कलोड बडने से बैंककर्मियो के चिडचिडे पन का गुस्सा बैंको में आने वाले ग्राहको पर उतार रहे है। ऐसे कई मामले है जिनमें बैंककर्मियो के द्वारा आमजन से अभ्रदता की जाती है इसमें से कुछ मामले तो ऐसे भी है जिन्है डराकर बैंको के अंदर ही चुप कर दिया जाात है। मंगलवार का ताजा ही उदाहरण है जहां दोपहर के समय भारतीय स्टेट बैंक की शुक्रवारिया शाखा में अपनी बैंक पास बुक की इन्ट्री कराने गए नगर के एक पत्रकार से बैंक कर्मचारी ने अभद्रता पूर्वक व्यवहार किया।
उसके बाद मामले ने तुल पकडा तो बात बैंक मेनेजर तक पहुंच गई। नोबत यहां तक आ गई की नगर के पत्रकाराे ने एसबीआई बैंक के दो कर्मचारीयों के विरूद्ध कारवाई की मांग को लेकर मैनेजर मनमाेहन जग्गी को आवेदन दे दिया। उसके बाद मेनेजर से कारवाई का आश्वासन मिलने के बाद बैंक कर्मचारीयो से नाराज पत्रकारो ने थाने पहुंचकर प्रभारी थाना प्रभारी बी पी मालवीय को आवेदन दिया। इस दौरान पत्रकार मोहसिन काजी, जाकीर खांन, मुकेश हरदेनिया, जितेन्द्र सांवला, जफर खान, गिरिराज बंजारिया, राकेश बिकुन्दिया, मनोज जैन, अर्पित हरदेनिया आदि मौजूद थे।
इस घटना से आसानी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अब आमजन के सााथ- साथ लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप में अखबारो के माध्यम से आम लोगो की परेशानी को सबके सामने रखने वाले पत्रकार भी बैंक कर्मियों से परेशान हो रहे है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी बैंक ऑफ इंडिया में भी दो मर्तबा आम नागरीको से अभद्रता के मामले सामने आ चुके है। यहां तक बैंक कर्मचारीयो आैर बैंक मित्र के तौर पर कार्य करने वाले कियोस्क संचालको से भी अभ्रदता हो चुकी है।
नगर की बैंको में कार्य करने वाले किसी भी कर्मचारी के पास आईडी कार्ड नही है। जिससे ग्रााहको को यह नहीं पता चल पाता है कि बैंक में कार्य करने वाला बैंक कर्मचारी किस पोस्ट पर है और उसका कार्य क्या है, ऐसे में कई ग्राहक जानकारी के अभाव में इधर से उधर भटकते रहते है।
वाहनो की पार्किंग भी बनती है विवाद का कारण
नगर की एसबीआई शाखा और बैंक अाफ इंडिया के बाहर सडको पर ही दो पहीया वाहनो की पार्किंग की जाती है। जिससे जाम की स्थिति बनी रहती है अावागमन पूरी तरह से प्रभावित होता है। कई बार ग्राहको व गणमान्य नागरीको ने इन बैंकाे पार्किंग स्थल की मांग भी कि किन्तु नतीजा सिफर ही निकला। बैंको के बाहर वाहनो को खडा करने को लेकर कई बार दुकानदारो व लोगो के बीच विवाद की स्थिति भी बन चुकी है।

No comments:
Post a Comment