Friday, January 12, 2018

सुप्रीम कोर्ट के 4 जजों के आरोपों पर क्या बोले कानून के जानकार

TOC NEWS

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चार वरिष्ठ जजों द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस किए जाने और सुप्रीम कोर्ट की कार्यशैली पर सवाल उठाए जाने की खबर ने लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ को हिला कर रख दिया है।

सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस चेलमेश्वर, जस्टिस रंजन गोगोई, जस्टिस मदन लोकुर और जस्टिस कुरियन जोसेफ ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके मुख्य न्यायाधीश पर बड़ा आरोप लगाया। चारों जजों ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है। सुप्रीम कोर्ट सही तरीके से काम नहीं कर रहा है। हमने इस विषय में मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) से भी बात करने की कोशिश की लेकिन हम नाकामयाब रहे है।
इंदिरा जय सिंहः सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ वकील
मुझे लगता है कि यह ऐतिहासिक प्रेस कॉन्फ्रेंस थी, यह बहुत अच्छा हुआ, मुझे लगता है हम भारतवासियों को यह अधिकार है कि हमारी न्याय व्यवस्था में क्या चल रहा है और मैं इसका स्वागत करती हूं।
जस्टिस मुकुल मुदगल(रि.), हाईकोर्ट के पूर्व जज
इसके पीछे कोई बड़ा कारण ही रहा होगा, जब इन चारों जजों को कोई और विकल्प नहीं दिखा होगा तो उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाई होगी। लेकिन इसका लोया मामले से क्या संबंध है? मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानता हूं और ना मैं किसी भी राजनीतिक मामले पर कोई टिप्पणी करना चाहता हूं।
पीबी सावंतः सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज
इन जजों का मीडिया के सामने आने के लिए मजबूर होना, एक अप्रत्याशित घटना है, इससे यह प्रतीत होता है कि कहीं कोई बड़ा मामला है, चाहे वह मुख्य न्यायाधीश से जुड़ा हुआ हो या फिर कोई आंतरिक मामला हो।
सलमान खुर्शीद, वरिष्ठ वकील व कांग्रेस नेता
मुझे इस बात से बहुत दुख हुआ कि शीर्ष अदालत भी इस तरह के तनाव से गुजर रही है और जजों को मीडिया से सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ रही है।
उज्ज्वल निकम, वरिष्ठ सरकारी वकील
यह न्यायपालिका के लिए काला दिन है,आज हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस एक गलत मिसाल का कारण बनेगी। इससे कानून पर से लोगों का भरोसा डिगेगा, हर कोई कोर्ट के फैसले को शंका भरी नजरों से देखेगा।
सुब्रमण्यम स्वामी, वरिष्ठ वकील, भाजपा सांसद
बीजेपी सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है, ‘हम उनकी आलोचना नहीं कर सकते है, ये सब वो व्यक्ति हैं जिनका कार्यकाल पूरी ईमानदारी और बलिदान का साक्षी रहा है, अपने लीगल करियर में वह वरिष्ठ वकील के रूप में बहुत पैसा बना सकते थे। हमें उनका सम्मान करना चाहिए।
जस्टिस (रि.) आर एस सोढ़ी, हाईकोर्ट के पूर्व जज
जस्टिस (रि.) आर एस सोढ़ी ने मीडिया से कहा है कि इन चारों जजों के खिलाफ महाभियोग चलाए जाए। रिटायर्ड जस्टिस आरएस सोढ़ी का कहना है कि इन चारों जजों को अब किसी भी तरह से उनका पद पर बने रहने का अधिकार नहीं है। इन्हें पद से हटाया जाना चाहिए इनके द्वारा फैसला सुनाना उचित नहीं है।
प्रशांत भूषण, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील
वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण ने मीडिया चैनल से बातचीत में कहा, ‘मैंने पिछले 35 साल से सुप्रीम कोर्ट की कार्रवाई को देखा है, ऐसी स्थिति कभी नहीं रही। कभी ऐसा नहीं हुआ कि कोई जज यह तय करे कि कौन सा जज कौन सा केस करेगा। आज सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश यह तय कर रहे हैं कि कौन सा जज, कौन सा केस करे।
केटीएस तुलसी, सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील
वरिष्ठ वकील केटीएस तुलसी ने कहा, अगर एक आम आदमी के लिए न्याय होता है तो एक जज के लिए भी न्याय उतना ही होता है। उन्होंने कहा कि चारों जजों के चेहरों पर दर्द साफ छलक रहा था, जज हर तरह के भेदभाव से उपर होता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news