रूस की राजधानी मास्को के पास रविवार (11 फरवरी) को सरातोव एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया जिसमें 6 क्रू मेंबर्स समेत विमान पर सवार सभी 71 यात्रियों के मीत हो गई। रूसी समाचार एजेंसी इंटरफैक्स इमरजेंसी सर्विस के हवाले से यह खबर दी है। विमान में 65 यात्री सवार थे। विमान दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही हवा में क्रैश हो गया। हादसे के कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है।
AN-148 एयरक्राफ्ट ने मास्को के दोमोदेदोवो एयरपोर्ट से रूसी शहर ओर्स्क के लिए उड़ान भरी थी लेकिन टेक ऑफ करने के 10 मिनट बाद ही राडार से उसका संपर्क टूट गया। मास्को से दूर विमान के मलबे मिले हैं। दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक वीडियो जारी हुआ है। रूसी टीवी चैनल रोसिया-24 ने दुर्घटनाग्रस्त विमान का एक वीडियो जारी किया है, जिसमें दिख रहा है कि बर्फ के बीच विमान के टुकड़े बिखरे पड़े हैं।

- Russian plane crash kills all 71 people
हादसे की वजहों का पता नहीं चल पाया है लेकिन इस बीच रूसी परिवहन विभाग ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। रूसी राष्ट्रपति व्दादिमीर पुतिन ने दुर्घटना पर अफसोस जताया है और सभी मृतकों के परिजनों के प्रति सांत्वना व्यक्त की है। रूस निर्मित यह विमान सात साल पुराना था और इसे सारातोव एयरलाइंस ने एक साल पहले दूसरी रूसी एयरलाइन से खरीदा था। रूसी मीडिया के मुताबिक आपात सेवा सड़क मार्ग से दुर्घटनास्थल पर पहुंच पाने में अक्षम है और बचावकर्मी मौके पर पैदल ही जा रहे हैं।
समाचार एजेंसियों की खबर के मुताबिक रूसी परिवहन मंत्री दुर्घटनास्थल पर जा रहे हैं। परिवहन मंत्रालय ने कहा कि दुर्घटना के लिए मौसम की परिस्थिति और मानवीय गलती सहित कई कारण हो सकते हैं। ओरेनबर्ग क्षेत्र के गवर्नर ने रूसी मीडिया को बताया कि विमान में सवार 60 से अधिक लोग इसी क्षेत्र से थे। अभियोजकों ने दुर्घटना के बाद सारातोव एयरलाइंस की जांच शुरू की है।
- Russian plane crash kills all 71 people




No comments:
Post a Comment