
TOC NEWS @ www.tocnews.org
जिला ब्यूरो चीफ छतरपुर // डॉ महेंद्र तिवारी : 9981157026
छतरपुर | 07-फरवरी-2019 छतरपुर शहर के दो युवक और एक महिला की असामयिक मृत्यु हो जाने के कारण इनके आश्रित परिवारजन को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता मंजूर की गई है। अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) कमलेश पुरी ने यह स्वीकृति आदेश जारी किए हैं।
उल्लेखनीय है कि बजरंग नगर निवासी 25 वर्षीय युवक विजय रैकवार की तलैया में पैर फिसलने से 22 अक्टूबर 18 को डूबकर मृत्यु हो गई थी। मृतक के पिता पूरनलाल रैकवार को 4 लाख रूपए की सहायता मंजूर की गई है। इसी तरह पठापुर रोड निवासी 20 वर्षीय युवक हेंशिव उर्फ ऋषी साहू की मृत्यु 21 अक्टूबर 18 को कुएं के पानी में डूबने से होने पर इनके पिता जानकी प्रसाद को 4 लाख रूपए की मदद दी गई है।
छतरपुर के गुरईया मुहल्ला की रहने वाली श्रीमती ठगिया उर्फ गेंदा बाई (42 साल) की मृत्यु 12 दिसम्बर 18 को डीजल पम्प चलाते समय कुएं में गिरने से हो जाने के कारण इनके पति सुखलाल अहिरवार को भी 4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने का आदेश पारित हुआ है।
No comments:
Post a Comment