Wednesday, April 17, 2013

अश्‍लील संवाद करते हैं शिवराज सरकार के मंत्री विजय शाह


toc news internet channal


        यूं तो राजनीति में न तो अब मर्यादा रही है और न ही कोई मापदंड बचे हैं। कब कौन राजनेता क्‍या बोल दे, आजकल तो इसका भी भरोसा नहीं। यहां तक कि राजनेता हंसी-मजाक में अश्‍लील संवाद भी करने लगे हैं। इसमें शिवराज सरकार के आदिम जाति कल्‍याण मंत्री विजयशाह भी शामिल हो गये हैं। यह मंत्री महोदय न तो मर्यादा पर कायम रह पाये और न ही जब छात्राओं के बीच अपनी जुबान चला रहे थे, तब भी उन्‍हें मान-मर्यादा का कोई ध्‍यान नहीं था। उनके संवाद ऐसे अश्‍लील थे कि वे बोले जा रहे थे और लोग तालियां बजाये जा रहे थे, लेकिन जब उनके संवाद का वीडियो मार्केट में आया और टी0बी0 चैनलों में हलचल मची तो फिर मंत्री महोदय को अपनी सफाई तक देनी पड़ी। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मंत्री महोदय अपनी बात तो कह चुके हैं। शिवराज सरकार में कैबिनेट मंत्री और विजयशाह एक बार फिर विवादों में हैं। उनके बयान ने राजनीति में भूचाल ला दिया है। उन्‍होंने कन्‍या विद्यालय में ऐसा-ऐसा बोला है, जिससे न सिर्फ राजनीति शर्मसार हुई है, बल्कि लोगों का राजनेताओं के प्रति और विश्‍वास टूटा है। यहां तक कि मुख्‍यमंत्री की पत्‍नी श्रीमती साधना सिंह के बारे में भी जो बाते कहीं है वह भी गंभीर है। फिर भले ही शाह ने पत्रकारों से रात्रि में अपने बयान की सफाई भी दी है, लेकिन विपक्ष ने तो इन्‍हें मुद्दा बना लिया है।

आखिर ऐसा क्‍या कह दिया शाह ने : 

      मंत्री शाह ने झाबुआ में कहा कि ''पहला वो'' भुलाये नहीं भूलता, बताओ मामला कभी भूलता है क्‍या, चीज ही ऐसी है सभी समझ गये होंगे'' मैंने भाभी (सीएम की पत्‍नी) से कहा चलो घुमाकर लाता हूं, भाई साहब के साथ तो रोज जाती हो, कभी हमारे साथ भी चलो, ट्रेकशूट छोड़ो, लड़कियों को दो-दो टी-शर्ट देंगे, मस्‍त वाली, लोवर भी देंगे, बढि़या वाला। मंत्री अपने द्विअर्थी संवादों में छात्राओं के सामने ऐसी अश्‍लील बातें कहीं हैं, जो कि आम आदमी भी बच्चियों के सामने करने में शर्माते हैं। मंत्री ने कहा कि झाबुआ में तो एक के साथ एक फ्री का चलन बढ़ गया है। उन्‍होंने महिला अधिकारी से मुस्‍कराने का अनुरोध करते हुए कहा कि अगर मुस्‍कराओगी नहीं तो सारी राशि कैंसिल कर दूंगा। इन बयानों के बाद जब खूब हल्‍ला मच गया, तो शाह ने रात्रि में पत्रकारिता बैठक बुलाया अपनी सफाई दी कि उन्‍होंने मजाक में कहा था और उनकी मंशा किसी को चोट पहुंचाने की नहीं थी और न ही किसी की भावना आहत करने की थी। यहां तक कि सीएम की पत्‍नी साधना सिंह से भी उन्‍होंने मांफी मांगी।

शाह की फितरत है ऐसी बाते करना : 

        ऐसा नहीं है कि मंत्री विजयशाह ने पहली बार ऐसा विवादास्‍पद बयान दिया हो, इससे पहले भी वे बयानों के जरिये विवादों में रह चुके हैं। जनवरी, 2010 में खंडवा जिले के मलगांव उत्‍सव में वे विदेशी महिला कलाकारों के साथ नृत्‍य करते हुए देखे जा चुके हैं। दो माह पहले उन्‍होंने अलीराजपुर में कहा था कि सरकार लड़कियों की सुरक्षा की गारंटी नहीं ले सकती, यह गारंटी लड़कियों को स्‍वयं लेनी होगी। वर्ष 2011 में उन्‍होंने ब्रम्‍हाणों के खिलाफ भी जहर उगला था, तो उन्‍होंने कहा था कि ब्रम्‍हाणों को भोजन मत कराओ, पौधे लगाओ। यह सच है कि उनके बयान को लेकर खूब हल्‍ला मच गया है और हमेशा मचता रहेगा, लेकिन भाजपा नेताओं ने सारी मर्यादा तार-तार कर दी है। उत्‍तरप्रदेश के सीएम अखिलेश ने तो एक मंत्री द्वारा सड़कों की तुलना हेमा मालिनी के गालों से की और एक डीएम की खूबसूरती की खूब प्रशंसा कर डाली तो उन्‍हें मुख्‍यमंत्री ने उन्‍हें कैबिनेट से बाहर का रास्‍ता दिखा दिया। अब मप्र में भी शाह के खिलाफ खूब माहौल बन रहा है। जगह-जगह पुतले जलाये जा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news