बिजावर विधानसभा में युकां प्रदेश प्रभारी ने ली बैठक
छतरपुर // इमरान खान
![]() |
छतरपुर।युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते युकां पदाधिकारी |
बिजावर के जैन धर्मशाला में युवा कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की बैठक में बिजावर विधानसभा प्रभारी एवं प्रदेश सचिव दीपक शर्मा, छतरपुर विधानसभा अध्यक्ष अदित सिंह राहुल, टीकमगढ़ लोकसभा अध्यक्ष सारस्वत सिंह बुन्देला, प्रदेश सचिव दिग्विजय सिंह गौर प्रमुख रूप से उपस्थित थे। श्री हुसैनी ने मप्र चुनाव संबंधी जानकारी कार्यकर्ताओं को देते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस चुनाव में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर पार्टी की रीढ़ होते हैं। लिहाजा उनकी सक्रियता से ही पार्टी को अ'छे परिणाम मिलते हैं। युवक कार्यकर्ता किसी बहकावे में न आएं और अंदरूनी गुटबाजी छोड़कर पार्टीहित में योगदान दें। श्री हुसैनी ने कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के आधार पर काम करने और हर बूथ पर दस यूथ तैनात करने के लिए कहा। इस बैठक में लोकसभा महासचिव अनिल पटेल, विधानसभा महासचिव दीपक शर्मा, बिजावर विधानसभा उपाध्यक्ष गौरव जैन, अध्यक्ष दिनेश चौरसिया, चरन सिंह प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment