Wednesday, October 30, 2013

गंगा का आखिर हुआ ऐतिहासिक शुद्धिकरण

सास पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती द्वारा पौत्र 

(टाइम्स ऑफ क्राइम)
toc news internet channel 

 बैतूल, अपने तो अपने होते है की तर्ज पर पुण्य सलिला मां सूर्यपुत्री ताप्ती जी से अपनी पौत्र वधु गंगा का मैलापन देखा नहीं गया और वह अपने मानस पुत्रो के संग अपनी जन्म स्थली मुलताई से 1175 किलोमीटर दूर अपनी धारा के विपरीत देवभूमि ऋषिकेश पहुंची जहां पर मध्यप्रदेश , जम्मू सहित पूरे देश भर से आए पत्रकारो की मौजूदगी में जलधारा के रूप में गंगा में समाहित हो गई। देश - दुनिया के इतिहास में पहली बार किसी पुण्य सलिला को दुसरी पुण्य सलिला के जल से शुद्धिकरण किया गया है। मां सूर्यपुत्री ताप्ती जागृति समिति मध्यप्रदेश एवं मां ताप्ती जागृति मंच के संयुक्त प्रयास से संभव हुए इस कार्यक्रम में मां ताप्ती के बैतूल जिले से गए मानस पुत्रो एवं पुत्रियों के समूह में मध्यप्रदेश, जम्मू, सहित देश के अन्य राज्य के पत्रकार एवं बुद्धिजीवी वर्ग भी शामिल थे। सबसे अच्छी बात तो यह रही कि इस अभियान में सभी धर्मो के अनुयायी भी शामिल थे। 

मध्यप्रदेश के आइसना महासचिव विनय जी डेविड, आई एफ डब्लयू जे सबंद्ध श्रमजीवी पत्रकार संघ जम्मू के सरदार सुखविंदर सिंह, प्रमुख रूप से कार्यक्रम में शामिल हुए। देवभूमि ऋषिकेश के परमार्थ गंगा घाट पर आयोजित कार्यक्रम में प्रात: सवा नौ बजे सम्पन्न हुए कार्यक्रम में ऋषिकेश की यूएनआई एवं नेटवर्क टेन की पत्रकार सुश्री विनीता खुराना विशेष रूप से उपस्थित हुई। कार्यक्रम के पूर्व समिति के प्रदेश अध्यक्ष रामकिशोर पंवार ने महाभारत के आदिपर्व में मौजूद प्रमाण के आधार पर सूर्यपुत्री मां ताप्ती के पुत्र राजा कुरू के वंश में बिहाई गंगा एवं ताप्ती जी के रिश्ते के बारे में बताया। 

श्री पंवार ने बताया कि गंगा शुद्धिकरण की उनके मन में तब इच्छा प्रबल हुई जब उन्होने केदारनाथ में हुई प्राकृतिक आपदा के बाद मानव शवो एवं जल को प्रदुषण करने वाली सामग्री के प्रवाह के बाद गंगा का मैलापन देखा। श्री पंवार के अनुसार उन्होने बकायदा मां सूर्यपुत्री ताप्ती से प्रार्थना करने के बाद उनके जल से गंगा शुद्धिकरण का संकलप लिया तथा मां पुण्य सलिला ताप्ती से उनके संग ऋषिकेश चलने का अनुरोध किया। इस कार्य में गायत्री परिवार मुलताई से जुडी श्रीमति मीना लीलाधर नारद के संग ताप्ती जागृति मंच से जुडी श्रीमति निर्मला जगदीश पंवार, श्रीमति वर्षा शीतलदास तायवडे, श्रीमति तृप्ति मनोज नांदुलकर, श्रीमति शांती कैलाश चोपडे, श्रीमति विद्या लक्ष्मण साहू, श्रीमति नीतू नंदकिशोर पंवार, श्रीमति रूक्मिणी रामकिशोर पंवार सहित अन्य महिलाए पदाधिकारी ने भी गंगा शुद्धिकरण अभियान में बढ चढ कर भाग लिया। 

मुलताई से प्रमुख रूप से जगदीश पंवार, डॉ कैलाश चोपडे, लीलाधर नारद, मनोज नांदुलकर, लक्ष्मण साहू, श्री शीतलदास तायवडे, बैतूल से पंडित मनोज शर्मा, रामचरण अतुलकर, मां ताप्ती जागृति मंच के संरक्षक श्री हरिप्रसाद बरमैया, मोहित पंवार, अश्विनी कुमार, कु. पंवार के अलावा भोपाल से विनय जी डेविड, रायसेन से डॉ कमलेश गौर, प्रमुख रूप से गंगा शुद्धिकरण यात्रा में शामिल थे। जागृति मंच की ओर से रामकिशोर पंवार ने उतरप्रदेश के महामहीम राज्यपाल श्री जोशी को ताप्ती पुराण एवं ताप्ती हलचल का ताप्ती विशेषांक भेट किया, इसी तरह श्री लीलाधर नारद ने उतराखंड के राज्यपाल को ताप्ती पुराण एवं ताप्ती हलचल का ताप्ती विशेषांक भेट किया। श्री हरिप्रसाद बरमैया ने परमार्थ निकेतन के स्वामी चित्यानंद जी को गंगा आरती के पूर्व ताप्ती पुराण भेट किया। देश - प्रदेश से आए बुद्धिजीवियों, पत्रकारो, राजनेताओं को ताप्ती पुराण भेट किया गया ताकि मां पुण्य सलिला ताप्ती का महात्मय जन - जन तक पहुंचे। 

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news