Present by - Toc News
नई दिल्ली। वॉट्सऐप हमेशा अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाते रहता है जिससे यूजर्स को सबसे बेस्ट अनुभव मिलें। वॉट्सऐप ने इस साल कई फीचर मुहैया कराए हैं जिससे मैसेजिंग की दुनिया बहुत ही एडवांस हो गई है। इसी कड़ी में वॉट्सऐप के तरफ से एकबार फिर नए अपडेट आए हैं। इन अपडेट्स के बाद आपका यह ऐप पहले से ज्यादा स्मार्ट और अलग हो जाएगा। वॉट्सऐप ने बीटा वर्जन अपडेट दिया है जिससे इसमें कई हाई-फाई फीचर्स जुड़ जाएंगे। अपडेट तो आपके वॉट्सऐप में आ चुका है। कई लोगों ने अपने ऐप को अपडेट भी कर लिया है। लेकिन बहुत ही कम यूजर्स को अपडेट से मिलने वाले फायदे के बारे में जानकारी है। तो आइए हम आफको बता दें रहे हैं कि इन नए फीचर्स के बारे में जो आपके बहुत काम आने वाले हैं।
Bhopal: मात्र 1,00,000/- में प्लाट बुक कराए 098993221036
1. नए कलर बैकग्राउंड से चैट अनुभव को बनाए बेहतर
आपके चैट एक्सपेरिएंस को और बेहतर बनाने के लिए इस अपडेट में एक खास फीचर है। वॉट्सऐप को अपडेट करने के बाद उसमें बैकग्राउंड के भी कई ऑप्शन आ जाते हैं। इसमें कंपनी की तरफ से 27 कलर चैट बैकग्राउंड भी दिए जा रहे हैं। इनके इस्तेमाल के लिए यूजर को छोटा सा स्टेप फॉलो करना होगा।
आपके चैट एक्सपेरिएंस को और बेहतर बनाने के लिए इस अपडेट में एक खास फीचर है। वॉट्सऐप को अपडेट करने के बाद उसमें बैकग्राउंड के भी कई ऑप्शन आ जाते हैं। इसमें कंपनी की तरफ से 27 कलर चैट बैकग्राउंड भी दिए जा रहे हैं। इनके इस्तेमाल के लिए यूजर को छोटा सा स्टेप फॉलो करना होगा।
2. फ्रंट फ्लैश से आएगी गजब की सेल्फी
वॉट्सऐप ने आईफोन यूजर्स की बेहतर सेल्फी के लिए फ्रंट फ्लैश फीचर शुरू किया है। इसके लिए यूजर को वॉट्सऐप को लेटेस्ट बीटा वर्जन से अपडेट करना होगा। दरअसल, जब यूजर वॉट्सऐप की मदद से सेल्फी लेता है तब फ्लैश ऑन/ऑफ का ऑप्शन नजर आएगी। इस फीचर की मदद से डिस्प्ले स्क्रीन ही फ्लैश की तरह काम करती है। यानी पहले स्क्रीन पर फ्लैश इफेक्ट आता है और फिर फोटो क्लिक होता है। इस फीचर से कम रोशनी में भी सेल्फी बेहतर आती है। हालांकि, स्मार्टफोन की अन्य कैमरा ऐप में ये फीचर काम नहीं करेगा।
3. फोटो एडिटिंग टूल से करे फोटो एडिट
यूजर अब वॉट्सऐप से खींची गई फोटो को भी एडिट कर सकता है। दरअसल, लेटेस्ट अपडेट के बाद यूजर जब वॉट्सऐप की मदद से फोटो क्लिक करेगा, तब उसे फोटो एडिट करने के चार टूल्स मिलेंगे। इसमें क्रॉप, स्माइली, टेक्स्ट और फ्री राइटिंग शामिल है। बता दें कि ये फीचर पहले स्नैपचैट और फिर इंस्टाग्राम पर भी आ चुका है।
4. अब ग्रुप में 256 यूजर्स की संख्या बढ़ाकर 256 तक कर दी गई
वॉट्सऐप पर पहले 100 यूजर्स का ही ग्रुप बनाया जा सकता था, लेकिन अब इसमें मेंबर्स की संख्या बढ़ाकर 256 तक कर दी गई है। यानी इतने सारे यूजर्स एक साथ आपस में बात कर सकते हैं। अच्छी बात ये है कि एक यूजर को मैसेज भेजने में जितना डाटा खर्च होता है, उतने में आप 256 यूजर्स को डाटा भेज सकते हैं।
5. कोट रिप्लाई
वॉट्सऐप ग्रुप में अक्सर जिसे रिप्लाई करना है उसको कोट करने की प्रॉब्लम आती है। हालांकि, अब इस प्रॉब्लम को भी सॉल्व किया जा चुका है। यूजर ग्रुप में जिस मेंबर के मैसेज पर रिप्लाई करना चाहता है कर सकता है। इसके लिए उसके मैसेज को टैप करके सिलेक्ट करें। मैसेज सिलेक्ट होने पर ऊपर की तरफ पहले नंबर पर एक रिवर्स ऐरो आएगी। उसे सिलेक्ट करके आप अपना मैसेज टाइप कर दें।
6. बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू टेक्स्ट
वॉट्सऐप यूजर अब अपने मैसेज को बोल्ड, इटैलिक और स्ट्राइकथ्रू टैक्स्ट के साथ ज्यादा खूबसूरत बना सकता है। यानी यूजर मैसेज में कोई बात हाईलाइट करना चाहता है तो कर सकता है। इसके लिए उसे *, _ और ~ का यूज करना होगा।
*Hello* (बोल्ड के लिए)
_Hello_ (इटैलिक के लिए)
~Hello~ (स्ट्राइकथ्रू के लिए)
7. PDF और डॉक्युमेंट भेजना
वॉट्सऐप यूजर पहले सिर्फ फोटो, वीडियो और ऑडियो ही सेंड कर सकते थे, लेकिन अब कंपनी ने इसे ज्यादा एडवांस बना दिया है। यानी अब इससे डॉक्युमेंट्स (Pdf, Docx, Txt) भी सेंड कर सकते हैं। ये क्लाउड सर्विस बेस्ड फीचर है, जो ड्रॉप बॉक्स और गूगल ड्राइव की तरह काम करता है।
8. मीडिया और लिंक को ट्रैक करना
वॉट्सऐप पर किसी यूजर या फिर ग्रुप द्वारा भेजे गए मीडिया या फिर लिंक्स को आप ट्रैक कर सकते हैं। अब कंपनी ने मीडिया, डॉक्युमेंट्स और लिंक्स की तीन अलग कैटेगरी बना दी हैं। इसके लिए यूजर को वॉट्सऐप यूजर या ग्रुप के अकाउंट में जाकर ऑपश्न मेनु से मीडिया में जाना है। यहां पर सभी चीजें आपको अलग-अलग नजर आएंगी।
9. PC और Mac के लिए वॉट्सऐप क्लाइंट
वॉट्सऐप यूजर अब तक सिर्फ वेब वर्जन ही इस्तेमाल कर पाते थे, लेकिन अब वॉट्सऐप ने PC और Mac के लिए वॉट्सऐप क्लाइंट लॉन्च कर दिया है। यानी विंडोज 8 और ऊपर वर्जन वाले ऑपरेटिंग सिस्टम और Mac OS 10.9 और उससे ऊपर वाले वर्जन पर इसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
10. वीडियो को जूम करना
वॉट्सऐप ने नया बीटा वर्जन रिलीज किया है। जब ऐप को इसके साथ अपडेट किया जाएगा, तब यूजर किसी वॉट्सऐप वीडियो को जूम कर सकता है। इसके लिए यूजर को वीडियो पर सिर्फ ऊपर या नीचे की तरफ स्लाइड करना है। बता दें की फीचर सिर्फ इनबिल्ट कैमरा ऐप के साथ काम करता है।
11. सभी प्लेटफॉर्म के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन
जब यूजर कोई मैसेज, फोटो, वीडियो, वॉइस मैसेज, डॉक्युमेंट्स या फिर कॉल करते हैं तो वो पूरी तरह सुरक्षित होता है। यानी उसमें शुरू से आखिर तक एन्क्रिप्शन होता है। कंपनी ने ये खास सिक्युरिटी फीचर भी इस साल से लॉन्च किया है। इसके लिए यूजर को वॉट्सऐप कॉन्टैक्ट के View Contact ऑप्शन में जाकर Encryption को ON करना होगा। इसके आपके मैसेज पूरी तरह सेफ रहेंगे।
No comments:
Post a Comment