TOC NEWS @ Cinema
मुंबई। कलर्स चैनल के नागिन सीरियल के जरिए लोकप्रियता पा रहीं टीवी अभिनेत्री मौनी रॉय के बारे में एक अच्छी खबर सुनने को मिल रही है।
एकता कपूर के शो ‘नागिन’ की सीरीज से लोगों को अपना दिवाना बना देने वाली मौनी रॉय अब जल्द ही फिल्म इंडस्ट्री में एंट्री लेने वाली हैं। मौनी रॉय आने वाली बॉलीवुड फिल्म ‘तुम बिन 2’ के एक रोमांटिक गाने में नजर आएंगी। इस गानें में मौनी रॉय पंजाबी तड़का लगाते हुए नजर आएंगी।
सुनने में आ रहा है की फिल्म के निर्माता फेमस पंजाबी सॉन्ग ‘नांच अउंदा नाहीं’ को सिंगर हार्डी संधु, नेहा कक्कड़ और रफ्तार के साथ फिर से नए तरीके से तैयार करने वाले हैं।
इस सॉन्ग में मौनी रॉय मशहूर कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा की तरफ से तैयार किए हुए डांस स्टेप पर थिरकेंगी। मौनी को लीड कलाकार नेहा शर्मा, आदित्य सील और आशीम गुलाटी और तीन अलग गायकों के साथ देखा जाएगा। फिल्म ‘तुम बिन 2’ 11 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।


No comments:
Post a Comment