TOC News @ Crime
5 Nov. 2016
महाराजगंज. नेपाल के एक होटल में यूपी के महाराजगंज की एक युवती की गला रेत कर हत्या कर दी गई। होटल के कमरे में युवती की न्यूड डेडबॉडी मिली है। बुधवार की सुबह वह मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से स्कूटी लेकर निकली थी। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
पति-पत्नी बताकर लिया था होटल में कमरा...
नेपाल में भैरहवा थाना के पुलिस इंस्पेक्टर धर्मराज भंडारी ने बताया कि होटल गोरखा प्रिंस के एक कमरे में युवती की हत्या हुई। उस कमरे को रेखा सिन्हा और राजेश सिन्हा के नाम पर पति-पत्नी बताकर बुक कराया गया था। पता बिहार का दिया गया था, लेकिन हत्या के बाद जांच में नाम-पता सब फर्जी निकला। युवती के हैंडबैग से मिले सामान और डॉक्युमेंट्स के आधार पर जांच शुरू हुई, तो युवती की शिनाख्त महाराजगंज में रहने वाली प्रीति मिश्रा के रूप में हुई।
No comments:
Post a Comment