TOC Nov 04, 2016,
नई दिल्ली। पिछले दिनों एक लड़के ने यह दावा किया था कि एक नागिन उसे रात को आकर किस करती है। वहीं अब एक लड़की ने दावा किया है कि सांप उसके पीछे पड़े हैं। वह जहां भी जाती है सांप उसके पीछे आ जाते हैं।
उत्तराखंड के पौड़ी जनपद के देवड़ाली गांव की रहने वाली संगीता नाम की इस लड़की के पीछे सांप पड़े हैं। लोगों का कहना है कि कुछ समय पहले संगीता के ससुर ने घर में घुसे एक सांप को मार दिया था।
उसके बाद से ही जब भी संगीता अकेली होती है सांप उसके आसपास मंडराने लगते हैं। घर ही नहीं, संगीता कहीं बाहर भी अगर अकेले जाती है तो सांप वहां भी पहुंच जाते हैं। एक महीने में ही पांच बार संगीता को सांप डस चुका है।
डसे जाने के तुरंत बाद इलाज मिलने के कारण हर बार संगीता की जान बचती रही है। गांव के लोगों ने इस समस्या से निपटने के लिए संगीता के घर के पास शिव मंदिर भी बनवाया, लेकिन इसका भी कोई असर नहीं हुआ। फिलहाल संगीता को उसके ससुराल वाले अकेले नहीं छोड़ रहे हैं।

No comments:
Post a Comment