Tuesday, February 14, 2017

शिवराज सरकार का कमाल मृतकों के नाम पर शौचालय बना हो रहे मालामाल

TOC NEWS

मृतकों के नाम पर राज्य की कई पंचायतों में आधे-अधूरे शौचालय निर्माण कराकर उनकी राशि को हड़पने का सिलसिला भी यहाँ जारी

भोपाल। मध्यप्रदेश में जबसे भारतीय जनता पार्टी की सरकार सत्ता पर काबिज हुई तबसे लेकर इस सरकार की सत्ता के १३ वर्षों और खासकर ११ वर्षों के शासनकाल में विकास के नाम पर यूँ तो बड़े-बड़े ढिंढोरे पीटे गए तो वहीं जो सरकार भय, भूख और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने के वायदे के साथ सत्ता पर काबिज हुई थी उसी सरकार के कार्यकाल के इन १३ वर्षों में भ्रष्टाचार के नये-नये रिकार्ड स्थापित हुए हैं फिर चाहे वह व्यापमं या डीमेट का मामला हो जिसके चलते हजारों नौनिहालों के भविष्य पर इस सरकार की कार्यप्रणाली के चलते प्रश्नचिन्ह लग गया हो या फिर भाजपा शासन द्वारा किसानों की खेती को लाभ का धंधा बनाने के पीटे जा रहे ढिंढोरे के चलते किसानों को दलालों और प्रशासनिक क्षेत्र में बैठे अधिकारियों की मिलीभगत से विभिन्न योजनाओं में सब्सिडी के नाम पर आकर्षित कर किसानों को कर्जदार बनाने का जो गोरखधंधा बड़े ही सुनियोजित ढंग से पूरे प्रदेश में चल रहा है
जिसके चलते किसान बैंकों के कर्जे में फंसकर अपनी खेती बेचने में लगा हुआ है तो वहीं इसका लाभ सत्ताधीशों के परिजन उन कर्ज से दबे किसानों की खेती को औने-पौने दामों में खरीदने में लगे हुए हैं जिसका जीता जागता उदाहरण है रायसेन, सीहोर, विदिशा के किसान जिनकी बेशकीमती जमीनें सत्ताधीशों के परिजनों ने औने-पौने दाम पर खरीदने में लगें हुए हैं। हालांकि इस सबके साथ-साथ इस प्रदेश में भाजपा के शासनकाल के दौरान एक नारा भी गूंज रहा है, जिसमें सबका साथ सबका विकास की जो परिकल्पना सामने आ रही है
उसके चलते भाजपा के कई ऐसे नेता और कार्यकर्ता जिनके पास इस शासन के पहले टूटी साइकिल खरीदने तक की स्थिति नहीं थी आज वह आलीशान भवनों और लग्जरी कारों में फर्राटे भरते नजर आ रहे हैं तो वहीं राज्य के ऐसे कई अधिकारी और कर्मचारियों की तो बात छोड़ो राज्य के समिति सेवक भी सबका विकास सबके साथ की अवधारणा को आगे बढ़ाते हुए करोड़ों में खेल रहे हैं तो वहीं लग्जरी वाहन पजेरो के भी मालिक हैं, लगभग यही स्थिति राज्य के सरपंचों की भी है। लेकिन इसके बावजूद भी राज्य के मुख्यमंत्री अक्सर यह ढिंढोरा ठीक उसी तरह से पीटते हैं
 
जिस तरह से देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु अपने कार्यकाल के दौरान यह कहा करते थे कि भ्रष्टाचारियों को खंभे से लटका दिया जाए लेकिन आजादी के बाद शायद ही देश में ऐसा कोई उदाहरण सामेन आया हो जिसमें भ्रष्टाचारी को खंभे पर लटकाने की सजा दी गई हो, ठीक इसी तरह से हमारे अति लोकप्रिय और जन-जन के हितकारी मुख्यमंत्री भी अक्सर यह ढिंढोरा पीटते हैं कि भ्रष्टाचारियों को बक्शा नहीं जाएगा लेकिन इसी भाजपा शासनकाल के दौरान नौ से अधिक ऐसे कर्मचारी और अधिकारी मिल जाएंगे जो लोकायुक्त के शिकंजे में फंस चुके हैं लेकिन मजे की बात यह है कि जो मुख्यमंत्री भ्रष्टाचारी को बक्शा नहीं जाएगा का ढिंढोरा पीटते हैं,
 
उन्हें के राज्य में अब लोकायुक्त का पद कई महीनों से खाली है, लेकिन उसे भरने की प्रक्रिया नहीं अपनाई जा रही है तो वहीं लोकायुक्त के द्वारा भ्रष्टाचार से घिरे अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ अभियोजन की स्वीकृति के लिये वर्षोंे से फाइल मंत्रालय में धूल खा रही है लेकिन शासन उनपर कार्यवाही करने की स्वीकृति नहीं दे रहा है जिस राज्य में भ्रष्टाचार के मामले में इस तरह की स्थिति हो तो उस राज्य में नरेन्द्र मोदी के द्वारा स्वच्छता अभियान के नाम पर गड़बड़झाला क्यों न हो यह कैसे संभव हो सकता है।

सबका विकास सबके साथ के परिकल्पना को आगे बढ़ाते हुए राज्य के कई ग्रामीण क्षेत्रों में सरपंच और सचिवों के साथ-साथ जिले के अधिकारियों की मिलीभगत के चलते जिन व्यक्तियों की मौत सालों पहले हो गई है उनके नाम पर भी शौचालय बनाने का इतिहास भी इस प्रदेश में रचा गया तो वहीं ऐसे लोगों के नाम पर भी इस प्रदेश में शौचालय बनाये गये जो वर्षों पहले अपना गांव छोड़कर चले गये लेकिन उनके और मृतकों के नाम पर राज्य की कई पंचायतों में आधे-अधूरे शौचालय निर्माण कराकर उनकी राशि को हड़पने का सिलसिला भी यहाँ जारी है। खैर यही सबका विकास सबके साथ की परम्परा की परिकल्पना की अवधारणा है जिसमें विकास तो ऐसे ही चल रहा है और सरकार इस प्रदेश को इसी रणनीति के चलते कर्ज दर कर्जदार बनाया जा रहा है तो वहीं राज्य के खाली खजाने से जश्न मानने का भी दौर जारी है?
 
 
 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news