
TOC NEWS
पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस) के पूर्व अधिकारी और सांसद सैयद शहाबुद्दीन के निधन पर शनिवार को गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा है कि पूर्व सांसद शहाबुद्दीन एक कुशल राजनेता, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं भारतीय विदेश सेवा के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी थे।
नीतीश कुमार ने शहाबुद्दीन के निधन पर व्यक्त की गहरी शोक
मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी विज्ञप्ति में उन्होंने कहा है कि समता पार्टी के गठन में भी हम साथ थे। उनसे हमारा पुराना व्यक्तिगत संबंध रहा है। उनके निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है। वह भारत के संघीय ढांचा में पूर्ण विश्वास रखते थे और शासन प्रणाली के सभी स्तर पर लोगों की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी के पक्षधर थे।

No comments:
Post a Comment