TOC NEWS
लखनऊ। गोरखपुर में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह का रोड शो था। रोड शो में बीजेपी के फायर ब्रांड नेता और गोरखपुर से सांसद योगी आदित्यनाथ भी थे। रोड शो का रूट ऐसा तैयार किया गया था जिसमें मुस्लिम बाहुल्य इलाके भी शामिल थे। अमित का रोड शो जब गुजर रहा था इस दौरान नारेबाजी भी की गई।
मुस्लिम मोहल्लों में लगाया गया “जय श्री राम” का नारा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब मुस्लिम मोहल्लों से अमित शाह का रोड शो गुजर रहा था तब बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर नारेबाजी की जा रही थी। बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा बीजेपी जिंदाबाद के साथ-साथ “जय श्री राम” के नारे लगाए जा रहे थे। बताया जा रहा है कि मुस्लिमों को बीजेपी के नारों से कोई दिक्कत नहीं थी, लेकिन उनका कहना था कि जय श्री राम का नारा उन्हें चिढ़ाने के लिए लगाया जा रहा था। मुस्लिमों का कहना है कि उन्हें ये नारे अमित शाह की धमकी की तरह लगे।
सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश
सियासी जानकार कहते हैं कि पूर्वांचल में अब सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश की जा रही है। पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रमजान-दिवाली पर बिजली की बात करना और फिर शाह द्वारा आतंकी कसाब से कांग्रेस, सपा और बसपा की तुलना करना और फिर योगी आदित्यनाथ, साक्षी महाराज, विनय कटियार जैसे नेताओं का लगातार बयान देना, सांप्रदायिक ध्रुवीकरण की कोशिश है।

No comments:
Post a Comment