आशा-उषा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
भोपाल| आपकी आवाज़ संगठन से जुड़े आशा-उषा सहयोगिनी वेतन बढ़ाने सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। नीलम पार्क में किए गए प्रदर्शन में प्रदेश भर से आईं सैकड़ो महिलाएं शामिल हुईं। प्रदर्शनकारियों ने मांगों को लेकर नारेबाजी की। वहां सभा भी हुई। इसे संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा पटेल और राष्ट्रीय अध्यक्ष आशा-उषा सहयोगिनी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय जी डेविड, वरिष्ठ पत्रकार उमा भार्गव सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। प्रदर्शन के बाद पीएम एवं सीएम के नाम संबोधित ज्ञापन भोपाल के कलेक्टर डॉ. सुदाम खाड़े को कलेक्टर परिसर पहुंचकर सौंपा गया।





No comments:
Post a Comment