Wednesday, June 8, 2011

दीनदयाल कार्र्ड धारियों को अस्पताल से नहीे मिलती दवाई

प्रतिनिधि // संतोष कुमार गुप्ता (शहडोल // टाइम्स ऑफ क्राइम)
प्रतिनिधि से सम्पर्क : 94243 30959
toc news internet channal

शहडोल।गर्मी पूरे शवाब पर है और उल्टी-दस्त, मलेरिया व सनस्ट्रोक के मरीजों की प्रतिदिन संख्या बढ़ रही है। जिला अस्पताल शहडोल में प्रतिदिन सैकड़ों मरीज पहुंच रहे है। हालत यह है कि अस्पताल के बेड कम पड़ रहे है। मजबूर होकर मरीजों को जमीन पर लेटकर उपचार कराना पड़ रहा है। बीमार होने पर मरीज बड़ी उम्मीद के साथ जिला अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन यहां पहुंचने के बाद उन्हे पता चलता है कि वे नरक में पहुंच गए हैं। जिला अस्पताल ज्यादातर वे ही मरीज पहुंचते हैँं जिनकी हैसियत प्राइवेट अस्पतालों में इलाज कराने की नहीं होती है। उनकी इस मजबूरी को अस्पताल के डाक्टर भी भलीभांति जानते हैं और वैसा ही उपचार करते हैं। इस अस्पताल में हर साल दवाओं के नाम पर लाखों रुपये खर्च होते हैं लेकिन मरीजों को बाहर मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदना पड़ती हैं। रोगी कल्याण समिति में आधा करोड़ रुपये से अधिक जमा हैं किन्तु यदि कोई गरीब मजदूर दवाओं की मांग करे तो उसे बजट का रोना बता दिया जाता है।

दीनदयाल अंत्योदय उपचार कार्डधारियों को ऐसी दवाएं लिख दी जाती हैं जो अस्पताल में उपलब्ध ही नहीं रहती हैं और जान बचाने मरीज के परिजन मेडिकल स्टोर्स से दवाएं खरीदते हैं। अस्पताल प्रबंधन उन दवाओं का भी सप्लायर को भुगतान कर देता है जो दवाएं उसके पास रहती भी नहीं हैं। चूंकि डाक्टर ने मरीज की पर्ची पर दवाएं लिख दी हैं अब यदि वे दवाएं उपलब्ध भी नहीं हैं तो भी उनका भुगतान हो जाता है। इसके लिए बाबू से लेकर अधिकारी तक सभी की सेटिंग रहती है। जहां सब कुछ कमीशन पर तय होता हो वहां मरीजों की सुध लेेने वाला कौन है? अभी कुछ दिनों पहले ही संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने जब अस्पताल का निरीक्षण किया था तब अनेक अनियमितताएं उजागर हुई थीं और 16 डॉक्टरों को अस्पताल से नदारद पाया था। लेकिन संयुक्त संचालक के रवाना होते ही अस्पताल पुराने ढर्रे पर चल पड़ा है।
अभी भी अस्पताल में डाक्टरों को ढूंढना टेढ़ी खीर है। दीवारें बनी पीकदान- जिला अस्पताल में धूम्रपान एवं पान गुटका खाकर आने वालो के लिए बनाया गया उल्लंघन आदेश दीवालों तक सिमट कर रह गया है। अस्पताल के अंदर दर्जनों जगह पर पान गुटका के पीक देखे जा सकते हैं, पर आज तक इनके ऊपर किस तरह की कार्रवाई हुई है, इसका जवाब अस्पताल प्रबंधन के पास स्वयं नहीं है। ऐसा नहीं है कि गुटका और पान खाकर मरीज के परिजन और अस्पताल कर्मचारी परिसर को गंदा न कर रहे हों, रोजाना सैकड़ो लोगो को अस्पताल परिसर के अंदर पान गुटका खाकर पहुंचते हुए देखा जा सकता है। अस्पताल परिसर के अंदर जितने जगहों पर परिसर के अंदर जितने जगहों पर नोटिस चस्पा किया गया है उतने ही जगहो पर लोगो ने अघोषित पीकदान बनाकर रखा हो। अस्पताल परिसर पहुंचते ही पान गुटका के पीक दिखाई देने लगते हैं।
अस्पताल के मुख्य द्वार के दोनो तरफ ही लोगो ने दीवालो को पीकदान बनाकर रखा है। वहीं ओपीडी के पास वाली खिडक़ी को भी अस्पताल के कर्मचारी और परिजन पीकदान के रूप में उपयोग कर गंदा कर रहे हैं। इसके बाद सर्जिकल वार्ड की तरफ जाने वाली गलियारा में भी इसी तरह का नजारा देखा जा सकता है। गलियारा में बने दरवाजे को लोगो ने पीकदान से खराब कर दिया है और वह दरवाजा कभी भी टूट सकता है। मेडिकल वार्ड, शिशु वार्ड, प्रसूता वार्ड सभी जगहो को पान गुटका खाने वालो ने गंदा कर दिया है। रोजाना हो रहा नियम का उल्लंघन-सार्वजनिक जगहों पर गंदा करने वालो के लिए अस्पताल प्रबंधन ने भले ही दंडात्मक कार्रवाई करने के निर्देश के साथ सौ रुपये जुर्माना लगाने के आदेश दिए हों पर अभी तक एक पर भी अस्पताल प्रबंधन जुर्माना लगाने में सामने नहीं आ पाया है। मरीज के परिजन सत्तु ने बताया कि इससे उन्हें और अन्य मरीजों को भी परेशानी है। लेकिन जब अस्पताल के कर्मचारी ही नियमों का पालन नहीं करते तब दूसरे लोग इस नियम का पालन करने में आनाकानी करते हैं।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news