TOC NEWS, Nov 07, 2016,
दिल के मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। ऐसे में राज्य के दिल के रोगियों के लिए एक अच्छी खबर है। रिम्स में अगले साल से Heart Surgery शुरू होगी। इससे महानगरों और प्राइवेट अस्पतालों की अपेक्षा एक तिहाई कीमत पर इलाज संभव हो पाएगा। केवल उपकरण और दवाओं के पैसे खर्च कर दिल की बीमारी से निजात पा सकेंगे। हर महीने करीब 100 रोगी राज्य से बाहर इलाज के लिए बड़े शहरों में जाते हैं। एक हार्ट सर्जरी पर 3-3 लाख तक खर्च आता है।
जबकि रिम्स में यह सुविधा शुरू होने पर 1 लाख से कम कीमत पर ऑपरेशन हो जाएगा। वहीं Volve Replacement के लिए महज 65 हजार रुपए चुकाने होंगे। दरअसल, रिम्स में ऑपरेशन होने पर सिर्फ उपकरण और दवाओं के पैसे लगेंगे।
जबकि प्राइवेट हॉस्पिटल में सर्जरी के अलावा OT, Oxygen, ICU, Nursing आदि के भी पैसे वसूल लिए जाते हैं जिससे खर्च बढ़ जाता है। रिम्स के सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में कॉर्डियोथोरेसिक और वास्कुलर सर्जरी विंग तैयार हो रहा है।
यहां एक कार्डियेक सर्जन नियुक्त किए गए हैं जबकि करीब आधे दर्जन सहायक प्रोफेसर की नियुक्ति के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। दिल्ली AIIMS और PGI चंडीगढ़ के डॉक्टर इसके लिए सहयोग करेंगे।

No comments:
Post a Comment