
TOC NEWS
नई दिल्ली: आपके हाथ में जल्द ही 2,000 रुपए का नोट आने वाला है. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) 2,000 रुपए का नया करेंसी नोट जारी करने की तैयारी में है. हालांकि कई जानकारों का मानना है कि सरकार को बड़े नोट पर रोक लगानी चाहिए. इससे काले धन पर रोक लगाने में मदद मिलेगी.
सूत्रों के मुताबिक 2000 रुपए के नए नोट की छपाई मैसूर करेंसी प्रिंटिंग प्रेस में शुरू हो चुकी है. हालांकि सरकार या केंद्रीय बैंक ने अभी इसकी कोई पुष्टि की है. बता दें, भारत में करेंसी नोट और सिक्कों की छपाई व ढलाई सिक्यूरिटी प्रिंटिंग एंड माइनिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एसएमपीसीआईएल) की आठ इकाइयों में की जाती है. यह वित्त मंत्रालय के अधीन कार्यरत सार्वजनिक कंपनी है.
देश की सबसे ज्यादा करीब 40 फीसदी करेंसी एसएमपीसीआईएल की मध्य प्रदेश के देवास और महाराष्ट्र की नाशिक यूनिट में छपती हैं.
एसएमपीसीआईएल की मुंबई, हैदराबाद, कोलकाता और नोएडा यूनिट में सिक्कों की ढलाई की जाती है।
आपको बता दें, 1938 में आरबीआई 10,000 का नोट छापती थी, जो बाद में 1946 में बंद कर दिया गया.आरबीआई ने दोबारा 1954 में 10,000 का नोट छापना शुरू किया और इसे 1978 में दोबारा बंद कर दिया.
RBI will be launch 2000 Rupees Note

No comments:
Post a Comment