विशाल पंड्या निर्देशित दो दिसंबर को रिलीज़ हो रही इस फिल्म में गुरमीत चौधरी और शरमन जोशी भी अहम रोल में हैं।

TOC NEWS
मुंबई। फिल्म ' वजह तुम हो ' अब तक तो सना खान के बेहद सेक्सी सीन्स की वजह से काफी ज़्यादा सुर्ख़ियों में थी लेकिन अब शर्लिन चोपड़ा तो बोल्डनेस के मामले में सना से भी दो हाथ आगे निकल गई हैं।

दरअसल फिल्म वजह तुम हो का एक नया गाना आज जारी हुआ है।
' दिल में छुपा लूंगा...' टाइटल वाला ये गाना दरअसल 70 के दशक में आई देव आनंद और ज़ीनत अमान की फिल्म के गाने ' ऐसे ना मुझे तुम देखो' का रीमेक है।

बस फ़र्क ये है कि इसमें न्यूडिटी की हदों को लांघने की कुछ ज्यादा ही कोशिश की गई है और साथ ही शर्लिन चोपड़ा और रजनीश दुग्गल के कुछ हॉट सीन भी हैं। गाने में इन दोनों के साथ सना खान भी दिखाई दे रही हैं जो शायद बोल्डनेस के इस कॉम्पिटिशन का हिस्सा माना जा सकता है।

No comments:
Post a Comment