Nov 05, 2016, 09:19 IST
नई दिल्ली (5 नवंबर) : अगर आप भी अपने स्मार्ट फ़ोन पर वाट्सएप का इस्तेमाल करते हैं, तो ये खबर आपके ही लिए है। क्योंकि दिसंबर माह के बाद स्मार्टफोन्स पर WhatsApp चलना बंद हो जाएगा। जिसकी वजह से कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। - हाल ही में कंपनी ने कुछ स्मार्टफोन पर अपनी सर्विस को बंद करने की घोषणा कर दी है।
इन स्मार्टफ़ोन्स में बंद हो जाएगी वाट्सएप की सुविधा:
यदि आपके पास नोकिया E6 मोबाइल है, तो 31 दिसंबर के बाद इस फ़ोन में वाट्सएप चलना बंद हो जाएगा। इसके अलावा नोकिया 5233, नोकिया C5, नोकिया आशा 306 और नोकिया नोकिया E52 भी वॉट्सऐप को सपोर्ट करना बंद कर देगा।आखिर क्या है इसका कारण?
दरअसल WhatsApp इस साल के तहत तक ब्लैकबेरी, नोकिया और कई पुराने ऑपरेटिंग सिस्टम्स पर अपनी सेवा बंद करने जा रहा है। कंपनी के अनुसार ब्लैकबेरी डिवाइसेज के अलावा नोकिया एस40, नोकिया सिंबियन एस60, एंड्रॉयड2.1, 2.2 और विंडोज फोन 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम पर ये सपोर्ट नहीं करेगा।कंपनी के अनुसार वाट्सएप का इस्र्तेमाल करने वाले यूज़र बढ़ रहे हैं। प्राप्त की गई जानकारी के अनुसार हर 7 में से 1 व्यक्ति WhatsApp का इस्तेमाल करता है।

No comments:
Post a Comment