TOC NEWS @ BHOPAL
आम आदमी पार्टी म.प्र. के संयोजक श्री आलोक अग्रवाल ने एक बयान में कहा है कि भोपाल जेल से 8 आरोपियों के भागने और फिर उनके एनकाउंटर के सम्बन्ध में एक और ऑडियो आने के बाद इस पूरे घटनाक्रम पर संदेह बढ़ता जा रहा है। इस घटना में एक पुलिसकर्मी की हत्या भी हुई है।
इसके पूर्व भी 3 वीडियो ने सरकारी कहानी पर संदेह खड़ा किया था इसलिए अब जरुरी हो गया है कि सम्पूर्ण सच्चाई जनता के सामने आये।आलोक अग्रवाल ने कहा है कि आम आदमी पार्टी मांग करती है कि इस अत्यन्त गंभीर घटना पर सर्वोच्च न्यायालय की निगरानी में न्यायालय द्वारा नियुक्त निष्पक्ष जांच आयोग द्वारा जाँच की जानी चाहिए ताकि सच्चाई सबके सामने आ सके।

No comments:
Post a Comment