
*जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने दिया कुछ पत्रकारों को जनसंपर्क विभाग से दिवाली के तोहफे में सफारी*
भोपाल, जनसंपर्क विभाग भोपाल ने एक बार फिर वही हरकत कर दोयम दर्जे की राजनीति खेलकर जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने के योजना का रायता फैला दिया।
दीपावली के खुशहाल मौहाल में पत्रकारों को जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों के साथ मिल बैठकर निर्णय लेकर जनसंपर्क विभाग के अधिकारी को आदेश का पालन सुनिश्चित करने को कहा था।
निर्णय में भोपाल के अधिमान्य पत्रकारोँ को एक ब्रान्डेड कंपनी का सफारी सूट और मुँह मीठा करने के लिए बेहतरीन मिठाई का तोहफा पहुँचाने का था. परंतु वही पूर्व मंत्री लष्मीकांत शर्मा की मट्टी पलीत करने वालों ने यहाँ फिर विभाग के नए नवेले जनसंपर्क मंत्री नरोत्तम मिश्रा को भी नहीं छोड़ा, वही तयशुदा अपने कुछ पत्रकारों को तो पंहुचा दिया गया, खबर अब गलियारों में गूंज रही है कि पत्रकारोँ के नाम पर '' फोहफा घोटाला '' हो गया है.
यहाँ यह बताना जरुरी है की पत्रकार कोई भूखा नहीं हे की अगर तोफहा नहीं मिलें तो दीपावली में मिठाइयां नहीं खा पायेगा बिना कपड़े के घूमेगा, पर बात मंत्री जी के निर्णय की है जो मात्र एक किलो मिठाई के नाम पर हँसी के पात्र बन गए. और पत्रकारो के साथ दोयम दर्जे के व्यवहार का हे जो उचित नहीं है.

No comments:
Post a Comment