Thursday, February 16, 2017

शराब नीति को लेकर सरकार की दोहरी नीति उजागर

मध्यप्रदेश के भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के मुखिया शिवराज सिंह चौहान की भी यह दिली इच्छा है कि मध्यप्रदेश को भी नशामुक्त घोषित किया जाए, तो वहीं इसी शराब से जुड़े मामलों को लेकर मुख्यमंत्री को कई बार रातों की नींद नहीं आई तो वहीं शराबबंदी को लेकर कई तरह की घोषणाएं समय-समय पर होती रहीं लेकिन आज तक उनपर कोई पालन नहीं हो सका,

एक समय ऐसा भी गुजरा जब मुख्यमंत्री ने देशी शराब की दुकानों से अंग्रेजी शराब की बिक्री करने की घोषणा की इस घोषणा करने के बाद उन्हें रातभर नींद नहीं आई और इस तरह की घोषणा के चिंतन के चलते उन्हें रातभर करवटें बदलते रहे और अंतत: उनके द्वारा की गई उस घोषणा को उन्होंने वापस ले लिया और अब जब पूरे प्रदेश में नमादि देवी नर्मदे यात्रा का आयोजन चल रहा है

तो उन्हीं के द्वारा यह घोषणा की गई कि नर्मदा किनारे शराब की दुकानें नहीं होंगी तो वहीं सुप्रीम कोर्ट के आदेश के चलते हाईवे मार्गों से दूर शराब की दुकानें हटाने का भी निर्णय लिया गया। तो वहीं दूसरी ओर सरकार की नीतियों के चलते पूरे प्रदेश में शराब एक घर पहुंच सेवा के रूप में उपलब्ध हो रही है लोगों को भले ही रात के ११ बजे के बाद अपने बच्चों को पिलाने के लिए दूध उपलब्ध न हो लेकिन शराब की उपलब्धता की स्थिति यह है कि देर रात कभी भी लोग जहां चाहें वहां शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है।


यही कारण है कि आज राज्य में शराब का प्रचलन अधिक हो गया है, लेकिन एक तरफ सरकार शराब पीने की प्रवृत्ति को लेकर चिंतित होने की नौटंकी करती नजर आ रही है तो वहीं दूसरी ओर शराब की बिक्री ज्यादा से ज्यादा हो इस दिशा में सरकार के प्रयास भी जारी हैं। इसी नीति के चलते अब मध्यप्रदेश सरकार होटल और बारों में शराब की बिक्री बढ़ाने को लेकर नये निर्देश जारी किये हैं और नये वित्तीय वर्ष में दस फीसदी से ज्यादा शराब की बिक्री बड़े इस तरह के प्रयास में सरकार लगी हुई है।
हालांकि सरकार की इस नीति का विरोध मध्यप्रदेश होटेलियर एसोसिएशन विरोध करती नजर आ रही है तो इस एसोसिएशन का यह मानना है कि ऐसी नीति सामाजिक और व्यवहारिक दोनों दृष्टि से अनुचित है, ज्यादा शराब बेचने के लिये होटल व्यवसायी और बार वालों को मजबूर करने की सरकार की गलत नीति के परिणाम अच्छे नहीं होंगे, इस समय मध्यप्रदेश में २५९४ देशी और १०८९ विदेशी शराब की दुकानें हैं शराब की बिक्री को लेकर सरकार की नीति की ओर ठेकों और दुकानों के अलावा ७३ बार, बार लायसेंस वाले १८१ होटल, तीन रिसोर्ट, शराब लायसेंस वाले १५ क्लबों के अलावा १६ कमिश्नीरियल क्लबों, १७३ आहतों के साथ-साथ १२० सेना की केंटीन्स के पास शराब बिक्री के लायसेंस हैं



इन सभी माध्यम से तो सुरा प्रेमियों को शराब उपलब्ध होती है तो वहीं राज्यभर का शायद ही ऐसा कोई गांव या कस्बा बचा हो जहां के सुरा प्रेमियों के लिये शराब घर पहुंच सेवा के रूप में उपलब्ध हैं और वह जब चाहें जहां चाहें उन्हें शराब उपलब्ध हो जाती है लेकिन सरकार जहां शराब की बिक्री को लेकर तरह-तरह की नीतियां बनाती नजर आ रही है तो उससे यह साफ जाहिर हो जाता है कि प्रदेश सरकार शराब की बिक्री अब होटलों बार और शराब की दुकानों के साथ-साथ शराब की बिक्री बढ़ाने के साधनों की तलाश में जुटी हुई है।
खैर देखना अब यह है कि एक ओर जहां प्रदेश के मुखिया इस प्रदेश में पूर्ण नशाबंदी करने संबंधी बयान दे रहे हैं तो वहीं उनके वित्तमंत्री और प्रशासन में बैठी अफसरशाही शराब की बिक्री से आय जुटाने के नये-नये तरीकों की खोज में लगी हुई है, इस स्थिति को देखते हुए यह साफ नजर आता है कि सरकार की शराब को नीति को लेकर उसकी कथनी और करनी में अंतर है।


 TOC NEWSयदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा. हमारा mob no 09893221036, 09009844445 & हमारा मेल है

E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम'' TOC NEWS 

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. -  98932 21036, 09009844445

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news