TOC NEWS
एमपी के मंडला जिले में सब इंस्पेक्टर द्वारा पत्नी की पिटाई और प्रताड़ना के मामले में नाटकीय मोड़ आ गया है. इंस्पेक्टर को बहाल किए जाने के बाद अब उसकी पत्नी के खिलाफ ही मामला दर्ज कर लिया गया है.
सात दिनों से चल रहा मंडला के सब इंस्पेक्टर मुकेश द्विवेदी का फैमिली ड्रामा उलट गया है. पत्नी से मारपीट और दहेज उत्पीड़न के आरोप में निलंबित पिंडरई पुलिस चौकी प्रभारी मुकेश द्विवेदी को चार दिनों बाद बहाल कर दिया गया है.
साथ ही आरोपी सब इंस्पेक्टर की शिकायत पर उल्टा पत्नी स्वाति द्विवेदी, ससुर सुरेश मिश्रा सहित एक अन्य सहयोगी के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है.
गौरतलब है कि नैनपुर थाना पुलिस ने स्वाति द्विवेदी की शिकायत पर मुकेश द्विवेदी पर दहेज उत्पीड़न सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामला दर्ज कर निलंबित कर दिया गया था.
चौकी प्रभारी पर निलंबन की कार्रवाई किए जाने से पिंडरई के रहवासी आक्रोशित हो उठे. एसआई के समर्थन में नगर लोगों ने एसपी कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर पिंडरई बंद रखा था.
लोगों की मांग थी कि मुकेश द्विवेदी पर लगे मामले को खारिज कर तत्काल बहाल किया जाए. माहौल बिगड़ता देख अब एसपी के निर्देश पर आरोपी सब इंस्पेक्टर को बहाल कर दिया गया है.
पूरा घटनाक्रम एक नजर में
*31 अगस्त को पत्नी की शिकायत पर पिंडरई चौकी प्रभारी के खिलाफ नैनपुर थाना में आपराधिक मामला दर्ज.
*1 सितंबर को एसपी राहुल कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को किया निलंबित.
*3 सितंबर को आरोपी सब इंस्पेक्टर के समर्थन में पिंडरई के रहवासियों ने कलेक्टर और एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन.
*4 सितंबर को आरोपी सब इंस्पेक्टर की बहाली और उनपर लगे आरोपों को खारिज किए जाने की मांग पर पिंडरई पूरा बंद.
*5 सितंबर को एसपी राहुल कुमार ने आरोपी सब इंस्पेक्टर को किया बहाल और पीड़ित पक्ष के खिलाफ मारपीट का मामला हुआ दर्ज.

No comments:
Post a Comment