Monday, September 17, 2018

सागर : आवारा बाघ के आतंक से कई ग्रामो में कर्फ्यू के हालात दहशत में ग्रामीण, घरो में कैद ग्रामीण

TOC NEWS @ http://tocnews.org/
ब्यूरो चीफ खुरई खिमलासा , जिला सागर // भैलेन्द्र कुर्मी  : 9993159460
बीना. करीब दो माह से नोरादेही अभ्यारण्य सीमा में घुस आए आवारा बाघ की दहशत से मुहली रेंज के कई ग्रामो मै कर्फ्यू के हालात है। शेर के भय से लोग घरो से निकलने में डर रहे है। आवारा शेर के द्वारा पालतू पशुओ का शिकार भी किया जा रहा है और नोरादेही अभ्यारण में तैनात वन अमला जानकारियां होने के वाद भी हाथ पर हाथ धरे खामोश बैठा है।शेर की दहशत से लगभग दो दर्जन ग्रामीण दहशत के साए में है।
विगत कुछ दिनों से एक भगौड़ा शेर ने मुहली रेंज मै डेरा डाल रखा है।बिन बुलाए मेहमान शेर की आवक से हिनोती, आंखीखेड़ा, मुहली, पटना, खपराखेड़ा, सरखेड़ा, खापा, खंगोरिया, तिन्दनी, वादीपुरा, सर्रा सहित नोरादेही अभ्यारण्य क्षेत्र के कई ग्रामो में दहशत का माहौल है। आदमखोर शेर ने विगत दिनों आंखीखेड़ा ग्राम में तालाब के पास नारायण वासुदेव के भैसे का शिकार किया है।

ग्रामीणों के द्वारा शेर को खदेड़ कर भगाया गया। इस घटना के वाद से आंखीखेड़ा ग्राम में दहशत का माहौल है,शेर के भय के कारण लोग घरो से बाहर निकलने मै डर रहे है। गाँव के किसान खेतो पर काम करने समूह में जाने मजबूर है। आंखीखेड़ा गाँव के मिडिल और हाई स्कूल के बच्चे पढ़ने के लिए आठ किमी. दूर घने जंगल से होते हुए मुहली गाँव जाते है शेर के ख़ौफ़ के कारण बच्चे स्कूल जाने से डर रहे है। अभ्यारण के बीच बसे आँखीखेड़ा गाँव के लोगों की दुनिया शेर के ख़ौफ़ के कारण गाँव तक ही सिमट कर रह गई है।
किसी दूसरे जंगल से भागकर आए शेर के गले में रेडियो कालर नहीं होने से वन अमले को निगरानी करने में परेशानी हो रही है। आवारा शेर के कारण जहाँ एक ओर ग्रामीणों का जीवन खतरे में है वही वन विभाग का मैदानी अमल भी सुरक्षित नहीं है। खुले आम जंगल में विचरण कर रहा बाघ का जीवन भी खतरे में माना जा रहा है।शिकारी कभी भी घात लगाकर शेर का शिकार कर सकते है।ऐसे में वन विभाग के द्वारा कारगर उपाय नहीं किया जाना संदिग्ध है वन विभाग के द्वारा 2 माह का लंबा समय बीत जाने के वाद भी सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए है।
शेर के मामले मै स्थानीय अधिकारी अधिकृत तौर पर कुछ भी कहने से बच रहे है।अनोपचारिक तौर पर बताया जा रहा है की शेर की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है और  पल पल की जानकारी  बरिष्ट अधिकारियो को भेजी जा रही है जिन लोगो के पालतू पशुओ को हानि पहुँच रही है उन्हें नियमानुसार मुआबजे की कार्यवाही की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news