Toc News
नई दिल्ली। लेनावो अपना नया स्मार्टफोन Lenovo Phab 2 Plus भारत में 8 नवंबर को लॉन्च करने जा रही है। इससे पहले कंपनी लेनोवो फैब प्लस भारत में लॉन्च हो चुकी है। इस नए स्मार्टफोन को ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। इसमें सबसे खास बात ये है कि कंपनी इस फोन में बड़ी स्क्रीन, पावरफुल बैटरी और कैमरे दिए हैं।जबरदस्त है
फीचर्सलेनोवो फैब 2 प्लस स्मार्टफोन में 6.4 इंच की फुल एचडी डिस्पले स्क्रीन दी गई है। यह फैबलेट एल्युमिनियम एलॉय से बनाया गया है। इसकी बॉडी में आगे की तरफ कर्व्ड 2.5 ग्लास दिया गया है। लेनोवो फैब 2 प्लस में मीडियाटेक एमटीके8783 ऑक्टाकोर प्रोसेसरख्, 3जीबी रैम और 32 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसमें 128 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड लगता है। कंपनी ने इस फैबलेट में 13 मेगापिक्सल का रीयर कैमरा दिया है साथ ही फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है। इस मोबाइल फोन में 4050 एमएएच की बैटरी दी गई है।
सिंगल सिम सपोर्टहालांकि इस फोन में सिंगल सिम स्लॉट ही है जिसमें नैनो सिम लगती है। इसमें डॉल्बी ऑडियो कैप्चर 5.1 सराउंड साउंड सपोर्ट सिस्टम दिया है। इसके अलावा यह जी सेंसर, प्रॉक्सीमिटी सेंसर, एलसेंसर, ई कॉम्पास और गाइरोस्कोप हॉल सेंसर के साथ आया है। इस फोन भारत में कीमत 19,999 के लगभग रह सकती है।


No comments:
Post a Comment