Wednesday, November 9, 2016

कालाधन के खिलाफ मोदी सरकार का मास्टर स्ट्रोक, पढ़ें पीएम का पूरा भाषण

TOC NEWS

अकूत मात्रा में कालाधन, आतंकवाद और जाली नोट से निपटने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मास्टर स्ट्रोक लगा दिया है। मंगलवार को राष्ट्र के नाम संदेश के जरिए प्रधानमंत्री ने कालाधन के खिलाफ सर्जिकल अटैक की घोषणा करते हुए मंगलवार आधी रात से 500 और 1000 के नोटों को बंद करने और इसके बदले बाजार में 2000 के नए नोट उतारने की घोषणा कर दी है।

कालाधन पर अंकुश लगाने के लिए प्रधानमंत्री ने कई अन्य अहम घोषणा की है। इसके मुताबिक अगले दो दिनों तक देश भर के ज्यादातर एटीएम बंद रहेंगे। एटीएम सुविधा शुरू होने के कुछ दिनों तक उपभोक्ता प्रतिदिन 2000 रुपये से अधिक की रकम नहीं निकाल पाएंगे। प्रधानमंत्री ने कहा है कि अवैध घोषित किए गए 500 और 1000 रुपये केनोट को 10 नवंबर से 30 दिसंबर तक बैंकों और प्रमुख डाकघरों में जमा करा कर उसके बदले वैध रकम वापस लेने के लिए कहा है।

राष्ट्र को अचानक किए गए राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश ने विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की कर दुनिया में चमकते सितारे के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है। मगर काला धन, इसके जरिए फैल रहे आतंकवाद और जाली नोट अब भी बड़ी समस्या बने हुए हैं।

ईमानदारी से पैसा कमाने वाले नागरिकों केहितों की रक्षा बेहद जरूरी है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले दशकों में हम यह अनुभव कर रहे हैं कि देश में भ्रष्टाचार और कालाधन नामक बीमारियों ने अपनी जड़ें जमा ली हैं। भ्रष्टाचार और कालेधन का जाल तो तोड़ने के लिए सरकार सख्त कदम उठा रही है और इसके नतीजे भी सामने आ रहे हैं।



एटीएम से नहीं निकाल पाएंगे 2000 से अधिक रकम


इसी कड़ी में सरकार ने मंगलवार की आधी रात से 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद करने और 2000 रुपये के नए नोट उतारने का फैसला किया है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने देशवासियों से सहयोग मांगा। उन्होंने कहा कि इससे परेशानी खड़ी होगी, मगर काला धन पर अंकुश के लिए यह बेहद जरूरी है। पीएम ने कहा कि जिनके पास 500 और 1000 के नोट हैं वह अगले 50 दिन में बैंकों और डाकघरों को इसे वापस कर वैध रकम हासिल कर सकते हैं।

पीएम ने यह भी आश्वासन दिया कि नियत समय तक नोट जमा नहीं कर पाने वाले लोगों को इसके बाद एक और मौका मिलेगा।

इस दौरान पीएम ने साफ किया कि बैंक बुधवार को काम नहीं करेंगे। गुरूवार की रात से 12 बजे दिन तक नागरिकों को असुविधा से बचाने के लिए विशेष व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पतालों में 11 नवंबर की रात्रि 12 बजे तक 500 के नोट स्वीकार किए जाएंगे। जबकि रेलवे-हवाईयात्रा, बस यात्रा बुकिंग केलिए अगले 72 घंटे तक पुराने नोट स्वीकार किए जाएंगे।
आयेगा 2000 रुपयो के नए नोट


इस दौरान प्रधानमंत्री ने 2000 रुपये के नए नोट बाजार में उतारने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरबीआई के इस आशय के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है। खुद पीएम मोदी ने इसे ऐतिहासिक फैसला बताते हुए लोगों का सहयोग मांगा।

मौका देने के बाद उठाया सख्त कदम
काला धन से निपटने के लिए मोदी सरकार ने कई कदम उठाए। इसके खिलाफ कानून बनाने के बाद 10 सितंबर तक स्वत: कालाधन घोषित करने की सुविधा दी। इस मद में महज सवा लाख करोड़ रुपये का कालाधन ही सामने आया। इसके बाद प्रधानमंत्री ने 500 और 1000 के नोट बंद करने की घोषणा कर खलबली मचा दी।

No comments:

Post a Comment

dhamaal Posts

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / रिपोर्टरों की आवश्यकता है

ANI NEWS INDIA

‘‘ANI NEWS INDIA’’ सर्वश्रेष्ठ, निर्भीक, निष्पक्ष व खोजपूर्ण ‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया ऑनलाइन नेटवर्क’’ हेतु को स्थानीय स्तर पर कर्मठ, ईमानदार एवं जुझारू कर्मचारियों की सम्पूर्ण मध्यप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिले एवं तहसीलों में जिला ब्यूरो प्रमुख / तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / पंचायत स्तर पर क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों / संवाददाताओं की आवश्यकता है।

कार्य क्षेत्र :- जो अपने कार्य क्षेत्र में समाचार / विज्ञापन सम्बन्धी नेटवर्क का संचालन कर सके । आवेदक के आवासीय क्षेत्र के समीपस्थ स्थानीय नियुक्ति।
आवेदन आमन्त्रित :- सम्पूर्ण विवरण बायोडाटा, योग्यता प्रमाण पत्र, पासपोर्ट आकार के स्मार्ट नवीनतम 2 फोटोग्राफ सहित अधिकतम अन्तिम तिथि 30 मई 2019 शाम 5 बजे तक स्वंय / डाक / कोरियर द्वारा आवेदन करें।
नियुक्ति :- सामान्य कार्य परीक्षण, सीधे प्रवेश ( प्रथम आये प्रथम पाये )

पारिश्रमिक :- पारिश्रमिक क्षेत्रिय स्तरीय योग्यतानुसार। ( पांच अंकों मे + )

कार्य :- उम्मीदवार को समाचार तैयार करना आना चाहिए प्रतिदिन न्यूज़ कवरेज अनिवार्य / विज्ञापन (व्यापार) मे रूचि होना अनिवार्य है.
आवश्यक सामग्री :- संसथान तय नियमों के अनुसार आवश्यक सामग्री देगा, परिचय पत्र, पीआरओ लेटर, व्यूज हेतु माइक एवं माइक आईडी दी जाएगी।
प्रशिक्षण :- चयनित उम्मीदवार को एक दिवसीय प्रशिक्षण भोपाल स्थानीय कार्यालय मे दिया जायेगा, प्रशिक्षण के उपरांत ही तय कार्यक्षेत्र की जबाबदारी दी जावेगी।
पता :- ‘‘ANI NEWS INDIA’’
‘‘न्यूज़ एण्ड व्यूज मिडिया नेटवर्क’’
23/टी-7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, प्रेस काम्पलेक्स,
नीयर दैनिक भास्कर प्रेस, जोन-1, एम. पी. नगर, भोपाल (म.प्र.)
मोबाइल : 098932 21036


क्र. पद का नाम योग्यता
1. जिला ब्यूरो प्रमुख स्नातक
2. तहसील ब्यूरो प्रमुख / ब्लाक / हायर सेकेंडरी (12 वीं )
3. क्षेत्रीय रिपोर्टरों / प्रतिनिधियों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
4. क्राइम रिपोर्टरों हायर सेकेंडरी (12 वीं )
5. ग्रामीण संवाददाता हाई स्कूल (10 वीं )

SUPER HIT POSTS

TIOC

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

''टाइम्स ऑफ क्राइम''


23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1,

प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011

Mobile No

98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।

http://tocnewsindia.blogspot.com




यदि आपको किसी विभाग में हुए भ्रष्टाचार या फिर मीडिया जगत में खबरों को लेकर हुई सौदेबाजी की खबर है तो हमें जानकारी मेल करें. हम उसे वेबसाइट पर प्रमुखता से स्थान देंगे. किसी भी तरह की जानकारी देने वाले का नाम गोपनीय रखा जायेगा.
हमारा mob no 09893221036, 8989655519 & हमारा मेल है E-mail: timesofcrime@gmail.com, toc_news@yahoo.co.in, toc_news@rediffmail.com

''टाइम्स ऑफ क्राइम''

23/टी -7, गोयल निकेत अपार्टमेंट, जोन-1, प्रेस कॉम्पलेक्स, एम.पी. नगर, भोपाल (म.प्र.) 462011
फोन नं. - 98932 21036, 8989655519

किसी भी प्रकार की सूचना, जानकारी अपराधिक घटना एवं विज्ञापन, समाचार, एजेंसी और समाचार-पत्र प्राप्ति के लिए हमारे क्षेत्रिय संवाददाताओं से सम्पर्क करें।





Followers

toc news