
Toc News
गुजरात के अहमदाबाद में पति-पत्नी के बीच रोज होने वाले झंगड़ों का ऐसा अंजाम सामने आया कि इलाके में सनसनी फैल गई। मामला अहमदाबाद के बावला का है और पति का नाम प्रतापराम है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पत्नी को शक था कि उसकी बेटी और पति के बीच नाजायज संबंध हैं।
दरअसल, शक की वजह से घर में टेशन का माहौल बना रहता था। लेकिन एक दिन हद तब पार हो गई जब नाराज पति ने शक करने की खौफनाक सजा पत्नी को दे दी। खबरों के अनुसार परेशान पति ने अपनी पत्नी की चाकू गोद कर हत्या कर डाली और जेल में जाकर सरेंडर कर दिया।
बेटी ने चीखी तो बाप ने उसके भी किए चाकू से वार
चौंका देने वाली बात है कि इस खूनी मंजर में बेटी को भी अपनी जान गवानी पड़ी। वारदात के वक्त जब प्रतापराम पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर रहा था और उसी दौरान बेटी कमरे में पहुंच गई। बाप का सनकी व्यवहार और मां को खून से लथपथ हालत में देखकर वह चीखने लगी।
जुर्म का खुलासा न हो जाए इसलिए प्रतापराम ने बेटी पर भी चाकू से कई बार वार किए और उसे भी मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

No comments:
Post a Comment